Half Egg Fry: भारतीय घरों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला सरल और झटपट बनने वाला व्यंजन हॉफ़ एग फ़्राई है। खासतौर पर सुबह के नाश्ते या हल्की भूख लगने पर यह एक बेहतरीन विकल्प माना जाता हैं, इसे बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है। स्वाद के साथ-साथ यह शरीर को जरूरी पोषण भी देता है, इसलिए बच्चे से लेकर बड़े तक इसे बड़े चाव से खाते हैं।
अंडा प्रोटीन का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हॉफ़ एग फ़्राई को ब्रेड, पराठे या सादा चावल के साथ भी खाया जा सकता है। कई लोग इसे नमक-मिर्च के साथ पसंद करते हैं, तो कुछ इसमें प्याज, हरी मिर्च और मसाले डालकर इसका स्वाद और भी बढ़ा देते हैं।

Half Egg Fry बनाने की सामग्री
- अंडे
- तेल या मक्खन
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर
- हरी मिर्च (वैकल्पिक)
- प्याज बारीक कटा हुआ (वैकल्पिक)
Half Egg Fry बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक नॉन-स्टिक तवा या फ्राइंग पैन गरम करें।
- अब उसमें थोड़ा सा तेल या मक्खन डालें।
- तेल गरम होने पर अंडे को सावधानी से तोड़कर तवे पर डालें।
- आंच धीमी रखें ताकि अंडा जले नहीं।
- ऊपर से नमक और काली मिर्च छिड़कें।
- अगर पसंद हो तो प्याज और हरी मिर्च डाल सकते हैं।
- अंडे की सफेदी अच्छी तरह पक जाए और जर्दी हल्की कच्ची रहे।
- तैयार हॉफ़ एग फ़्राई को तवे से निकाल लें।

हॉफ़ एग फ़्राई खाने के फायदे
- यह शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है।
- प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है।
- वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
- सुबह के नाश्ते के लिए हल्का और पौष्टिक विकल्प है।
- कम समय में बनने के कारण कामकाजी लोगों के लिए उपयोगी है।
Half Egg Fry से जुड़ी जरूरी सावधानियाँ
- अंडा हमेशा ताजा ही इस्तेमाल करें।
- तेल ज्यादा न डालें, इससे स्वाद और सेहत दोनों प्रभावित हो सकते हैं।
- अंडे को ज्यादा तेज आंच पर न पकाएँ।
यह भी देखें:-
- Sweet Corn Soup: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, गरमागरम स्वीट कॉर्न सूप
Sattu Paratha: स्वाद भी, ताकत भी, देसी सुपरफूड सत्तू से बना पौष्टिक पराठा






















