भारत में गोल्ड प्राइस हर दिन बदलते हैं। कभी दाम बढ़ते हुए नज़र आए हैं कभी घटते हुए नज़र आते हैं। इसे भारत में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में best Investment option माना जाता है। अगर आप भी Gold Price Today को सर्च कर रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। आइए जानते आज भारत में सोने का क्या रुख चल रहा है।
आज भारत में सोने की कीमतों का हाल
अगर बात आज की हो तो सोने के दाम बढ़ते हुए नज़र आए हैं। आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट दामों में तेजी देखी गई है। बीते दिनों की बात करें तो सोने के दाम कभी तो बढ़ते हुए नज़र आए तो कभी घटते हुए नज़र आए हैं। आइए देखते हैं कीमतों के उछाल के बाद आज कैरेट के हिसाब से क्या दाम सामने आए हैं।
24 कैरेट सोने की आज की कीमत
1 ग्राम – ₹15,660
8 ग्राम – ₹1,25,280
10 ग्राम – ₹1,56,600
100 ग्राम – ₹15,66,000

22 कैरेट सोने के ताजा भाव
1 ग्राम – ₹14,355
8 ग्राम – ₹1,14,840
10 ग्राम – ₹1,43,550
100 ग्राम – ₹14,35,500
18 कैरेट सोने की कीमत आज
1 ग्राम – ₹11,745
8 ग्राम – ₹93,960
10 ग्राम – ₹1,17,450
100 ग्राम – ₹11,74,500
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
देश के अलग अलग हिस्सों की बात करें तो आज इसमें भी थोड़ा फर्क देखा गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,731 और 22 कैरेट ₹14,420 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,660 और 22 कैरेट ₹14,355 प्रति ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
वहीं, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,675 और 22 कैरेट ₹14,370 प्रति ग्राम रहा। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹15,665 और 22 कैरेट सोना ₹14,360 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। यह अंतर स्थानीय टैक्स, मांग और परिवहन लागत के कारण होता है।
पिछले 10 दिनों में कैसी रही सोने की चाल
अगर पिछले दिनों का हाल देखें तो सोने के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखे गए हैं। जनवरी के आखिरी हफ्ते में सोना ₹17,885 प्रति ग्राम तक पहुंच गया था। इसके बाद फरवरी की शुरुआत में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 2 फरवरी को 24 कैरेट सोना ₹15,317 तक गिर गया था। हालांकि 7 फरवरी 2026 को एक बार फिर तेजी आई और कीमत ₹15,660 तक पहुंच गई। इससे साफ है कि हाल के दिनों में Gold Price में अस्थिरता बनी हुई है।

आगे कैसा रह सकता है सोने का हाल
अगर आगे आने वाले दिनों में सोने के दामों की बात करें तो उम्मीद जताई जा रही है कि आगे आने वाले टाइम में सोने के दाम और ज्यादा बढ़ सकते हैं। अगर आप गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं, इन्वेस्ट के तौर पर तो आपको थोड़ा रुकने की जरूरत है। गिरती हुई कीमत में इन्वेस्ट करना ज्यादा फायदा देता है। लेकिन सोने की कीमतें शहर, ज्वेलरी मेकिंग चार्ज और टैक्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। खरीदारी से पहले स्थानीय बाजार में रेट जरूर चेक करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- itel A100 के लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स, ₹10,000 से कम कीमत में मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
- BPSSC Recruitment 2026 में 400+ पदों पर मिलेगी सरकारी नौकरी, बिना देर किए करें अप्लाई
- Samsung Galaxy S26 Ultra का नया लीक डिजाइन हुआ वायरल, फर्स्ट लुक में दिखे दमदार कैमरा























