अगर आप Samsung के फोन पसंद करते हैं और लंबे टाइम से Galaxy S25+ खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये अच्छा टाइम है क्योंकि Samsung Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी ने Galaxy S25 सीरीज की कीमतें कम कर दी हैं। इस बार कंपनी ने सबसे बड़ी कटौती है जिसके चलते कंपनी ने फोन की कीमत 28 हज़ार रुपए कम कर दी है। आइए इस प्रीमियम स्मार्टफोन चलनी वाली डील देखते हैं।
Samsung Galaxy S25+ पर मिल रहा है डिस्काउंट
इस समय ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Samsung Galaxy S25+ को 25 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। आमतौर पर इस फोन की ज़्यादा रिटेल कीमत 99,999 रुपये है। लेकिन ऑफर के तहत इसे 74,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी कंपनी ने सीधे तौर पर करीब 25 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया है।

इसके अलावा कुछ बैंक ऑफर भी हैं जिसके चलते इसकी कीमत और भी कम हो गई है। Flipkart पर उपलब्ध Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर आपकी 3,750 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। इस बैंक ऑफर की वजह से इस फोन पर मिलने वाला डिस्काउंट 28,000 रुपए तक जाता है। इससे पहले कभी इस फोन की कीमत में इतनी बड़ी कटौती नहीं की गई है।
Samsung Galaxy S25+ का दमदार डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
डिस्प्ले के मामले में भी ये फोन बहुत हाई परफॉर्मेंस है। Samsung Galaxy S25+ 5G में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है। परफॉर्मेंस अच्छा करने के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S25+ में कंपनी ने काफी बड़ी बैटरी दी है। इसमें 4,900mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो अच्छा बैकअपदे सकती है। इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इस फोन को 15W वायरलेस चार्जिंग 2.0 और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

कैमरा क्वालिटी में भी शानदार है यह स्मार्टफोन
कैमरे क्वालिटी की बात करें तो Samsung Galaxy S25+ के रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और 2x इन-सेंसर जूम का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है।
इस फोन के फ्रंट कैमरे को काफी अच्छा बनाया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट मिलता है। जिससे अच्छी सेल्फी ली जा सकती हैं। Samsung Galaxy S25+ पर चलने वाला ये ऑफर सिर्फ कुछ टाइम के लिए ही है। इस फोन को कम कीमत पर खरीदने का ये सबसे अच्छा मौका है। कम कीमत पर आपको शानदार फोन मिल सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Honda CB350: क्लासिक लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली बाइक, मिलेगी मात्र इतने में
- iQOO Z11 Series Launch Soon: 9000mAh बैटरी और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ जल्द होगी मार्केट में एंट्री
- AP Inter Hall Ticket 2026 Out Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड






















