स्मार्टफोन बाजार Vivo एक बार फिर से एंट्री देने वाला है। कंपनी इस बात नया हैंडसेट Vivo V70 FE लॉन्च करेगी। जिसकी चर्चा तेजी से शुरू हो चुकी है। इस स्मार्टफोन को Google Play Console देखा गया है। जिससे इसकी कई ज़रूरी जानकारी का पता चला है। रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी जल्दी ही इसे भारत में पेश करेगी। इस फोन में हाई-रेजोल्यूशन AMOLED डिस्प्ले aur अच्छे कैमरे सेटअप को लेकर खबरें सामने आई हैं।
Google Play Console लिस्टिंग से क्या हुआ कन्फर्म?
Google Play Console लिस्टिंग में सामने आई खबरों के हिसाब से इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2550 के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 1,260 × 2,800 पिक्सल रेजोल्यूशन और करीब 440 ppi पिक्सल डेंसिटी वाला डिस्प्ले मिल सकता है। बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दे सकती है। यह चिपसेट अच्छे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है।

लॉन्च डेट और कलर ऑप्शंस की जानकारी
लीक के खबरों के हिसाब से Vivo V70 FE को 28 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन सिल्वर, पर्पल और ब्लू जैसे आकर्षक कलर्स में पेश किया जा सकता है। स्टोरेज वेरिएंट की बात करने तो इसमें आपको 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 8GB + 512GB जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले
Is फोन की डिस्पले काफी अच्छी है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। ये डिस्प्ले बड़ा और हाई-रेजोल्यूशन डिस्प्ले वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देगा। AMOLED पैनल होने से कलर क्वालिटी और कॉन्ट्रास्ट भी शानदार रहने की उम्मीद है। अच्छे परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिल सकता है। लीक के खबरों के हिसाब से, यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम कर सकता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूथ इंटरफेस मिलेगा।
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी का दम
कैमरे सेगमेंट में ये फोन काफी बड़े फोनो को टक्कर देगा। कैमरा सेगमेंट के मामले में Vivo V70 FE बड़ा धमाका कर सकता है। रिपोर्ट्स के हिसाब से, इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिल सकता है। इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलने की भी उम्मीदें है। अगर यह स्पेसिफिकेशन सही साबित रहता है, तो यह फोन फोटोग्राफी लवर्स के लिए खास ऑप्शन बन सकता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें काफी बड़ी बैटरी मिलेगी। इस फोन में कंपनी 7,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है। जिसे 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। इस चार्जिंग सपोर्ट से इसे जल्दी चार्ज किया जा सकेगा और देर तक इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसी वजह से यूजर्स को अच्छा बैकअप मिलेगा।
पिछले हफ्ते Vivo ने भारत में अपनी V70 सीरीज के अन्य मॉडल लॉन्च किए थे, जिनमें Vivo V70 और Vivo V70 Elite शामिल हैं। ऐसे में V70 FE उसी सीरीज का नया और ज्यादा पावरफुल वेरिएंट हो सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी जल्दी ही इस के सही स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत और लॉन्च की डेट भी बता सकती है। इसे एक मिड रेंज से लेकर प्रीमियम रेंज के बीच का फोन बताया जा रहा है। देखना ये है कि कंपनी इसे किस सेगमेंट में पेश करती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hero Vida VX2 Electric Scooter: शानदार रेंज और स्मार्ट फीचर्स के साथ नया इलेक्ट्रिक स्कूटर
- KTM 250 Duke: दमदार परफॉर्मेंस और स्पोर्टी लुक वाली पावरफुल स्ट्रीट बाइक
- Samsung Galaxy A57 मार्च 2026 में होगा लॉन्च, प्रीमियम डिजाइन और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से होगा लैस






















