JKSSB Constable Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 12 मार्च तक भरें फॉर्म वरना चूक जाएंगे मौका

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

नौकरी तलाश करने वालों के लिए एक अच्छा मौका है क्योंकि Jammu and Kashmir Services Selection Board ने JKSSB Constable Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन के जरिए पता लगा है कि इस बार कुल 669 Constable पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन तो पहले ही शुरू हो गए थे अब इसकी आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है।

669 पदों पर होगी भर्ती

JKSSB Constable Vacancy 2026 के तहत कुल 669 पद भरने के ऐलान हुआ है। इनमें Constable (Armed/IRP) के 421 पद, Constable (SDRF) के 66 पद, Constable (Telecommunication) के 174 पद और Constable (Photographer) के 8 पद शामिल हैं। इन पदों को कैटगरी के हिसाब से बांटा गया है, जिससे सभी वर्ग के लोगों को नौकरी का मौका मिलेगा। यह भर्ती Armed/IRP, SDRF, Telecommunication और Photographer जैसे पदों के लिए निकाली गई है।

JKSSB Constable Recruitment 2026

कौन कर सकता है आवेदन?

कौन आवेदन कर सकता है। अगर ये बात आए तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से Matriculation यानी 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश का वैध Domicile Certificate होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। PwBD श्रेणी के उम्मीदवार इन पदों के लिए योग्य नहीं हैं। आवेदन करने से पहले अपनी पढ़ाई और डोमिसाइल की जांच जरूर करें और नोटिफिकेशन पढ़ें बिना आवेदन न करें।

बात अगर उम्र सीमा की तो उम्मीदवार कम से कम 18 साल का और ज्यादा से ज्यादा 28 वर्ष का होना चाहिए। इन-सर्विस पुलिस कर्मियों के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के लोगों को भी उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

JKSSB Constable Vacancy 2026 के लिए जो लोग अप्लाई करेंगे अगर वह पुरुषहैं, तो उनके के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फीट 6 इंच तय की गई है। छाती बिना फुलाए 32 इंच और फुलाने के बाद 33½ इंच होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए कम से कम लंबाई 5 फीट 2 इंच रखी गई है। गोरखा समुदाय और Bot जनजाति के उम्मीदवारों को लंबाई में 2 इंच की छूट दी जाएगी। अंतिम चयन से पहले मेडिकल जांच भी होगी, जिसमें शारीरिक और स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

बात करते हैं सैलरी की। JKSSB Constable Recruitment 2026 के लिए जो लोगों फाइनल में चुने जाएंगे उन को Level-2 Pay Scale के तहत वेतन दिया जाएगा। सैलरी 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये प्रतिमाह तक होगी। यह वेतन जम्मू-कश्मीर पुलिस के Home Department के तहत लागू होगी। नियुक्ति प्राधिकारी Director General of Police होंगे। सरकारी नियमों के हिसाब से ही दूसरे भत्ते भी दिए जा सकते हैं।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको फीस भी जमा करनी होगी। ये फीस General, OM, OBC, RBA और ALC/IB के उम्मीदवारों को 700 रुपये देनी होगी। जबकि SC, ST-1, ST-2 और EWS श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये रखा गया है। इस फीस को भी ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है। इसके लिए Net Banking, Credit Card या Debit Card जैसे ऑप्शन चुन सकते हैं। और हां, एक बार फीस जमा करने के बाद पैसे वापस नहीं मिलेंगे। इसीलिए सोच समझ कर ही फैसला करें।

JKSSB Constable Recruitment 2026

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

अगर बात चयन प्रक्रिया की हो तो JKSSB Constable Recruitment 2026 में चयन कई चरणों में होगा। सबसे पहले Written Examination होगा, जिसमें Objective प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। इस लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Physical Standard Test और Physical Endurance Test के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल जांच और दस्तावेज जांच की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। और सबसे आखिर में चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

अगर आपको लगता है आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं, तो देर न करें इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 तय की गई है। ये अच्छा मौका अगर अपनी 10वीं पास हैं और आप शारीरिक मानक पूरे करते हैं। JKSSB Constable Recruitment 2026 के लिए आप ऑनलाइन www.jkssb.nic.in की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You