स्मार्टफोन मार्केट में।इन दिनों काफी सारे फोन लॉन्च किए गए हैं। इसी बीच Vivo का Vivo T5x 5G काफी चर्चा में है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को जल्दी ही भारत में भी लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी काफी खबरें सामने आ चुकी हैं। इस फोन को AnTuTu बेंचमार्क पर 10 लाख से ज्यादा का स्कोर मिले हैं। जिससे पता चलता है ये फोन कितना मजबूत और खास होगा।
Vivo T5x 5G ने AnTuTu बेंचमार्क में मचाया धमाल
लॉन्च से पहले Vivo T5x 5G ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया है। कम्पनी ने बताया है कि इस फोन की टेस्टिंग के दौरान इसको 10 लाख से ज्यादा का स्कोर मिला है। ये स्कोर इस फोन के पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर हार्डवेयर की मिसाल है। लीक्स और टिप्स्टर्स की रिपोर्ट के हिसाब से Vivo T5x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया जा सकता है। ये खास तौर पर नए 5g फोन्स ke लिए बनाया गया है। इससे फोन को अच्छी स्पीड मिलती है और परफॉर्मेंस भी काफी बेहतर रहता है।

7200mAh बैटरी के साथ मिलेगा अच्छा बैकअप
अच्छे बैकअप के लिए इस फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है। बताया जा रहा है कि इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी को कम्पनी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देगी। जिससे इस फोन को जल्दी चार्ज भी किया जा सकेगा और देर तक बिना चार्जिंग की टेंशन के इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।
ये फोन नए सॉफ्टवेयर के साथ नए टेक्नोलोजी पर चलेगा। खबरें सामने आदी हैं कि Vivo T5x 5G Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चल सकता है। ये नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जो यूजर्स को पहले से ज्यादा स्मूद और बेहतर इंटरफेस देगा। इसके साथ इस फोन को कई नए फीचर्स और अच्छी सिक्योरिटी अपडेट के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। जिसके बाद ये मिड रेंज में एक अच्छा और शानदार ऑप्शन बनेगा।

कीमत हो सकती है 23 हजार से कम
वैसे तो कंपनी ने इसकी क़ीमत को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है लेकिन बताया जा रहा है कि Vivo T5x 5G की कीमत भारत में काफी मिड रेंज को टारगेट करेगी। बहुत लीक्स में ये तक कहा जा रहा है कि कंपनी इस फोन को 23,000 से कम की कीमत पर पेश करेगी। अगर ये सारी खबरें सच साबित होती हैं, तो ये इंडियन मार्केट में मिड रेंज में एक अच्छा ऑप्शन बनेगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Vivo X300 FE लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश हुआ स्मार्टफोन
- Motorola Edge 60 Fusion हुआ सस्ता, अब कम कीमत में मिलेगा पॉपुलर 5G स्मार्टफोन
- Oppo Find X9 Ultra को लेकर नई रिपोर्ट, Find X9 Series में जुड़ सकता है एक और दमदार मॉडल





















