इंडियन मार्केट में Lava एक बार फिर से एंट्री देने वाला है। इस बार कंपनी Lava Bold 2 5G के साथ आएगी। कंपनी जल्दी ही भारत में ये नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल लॉन्च होने वाले Lava Bold 5G का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस फोन को कंपनी अपग्रेड वर्जन के रूप में पेश करेगी।
Lava Bold 2 5G का डिजाइन और Amazon माइक्रोसाइट
Lava ने अपने नए Lava Bold 2 5G का टीजर जारी कर दिया है। कंपनी ने Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। अगर डिजाइन की बात करें तो इस स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत अट्रैक्टिव है। इसमें रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम और दायीं ओर पावर बटन तथा वॉल्यूम कंट्रोल मौजूद हैं। बैक पर LED फ्लैश भी दिया गया है। बाकी इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस और प्राइस की जानकारी अगले हफ्ते शेयर की जाएगी।

Display और प्रोसेसर का शानदार परफॉर्मेंस
अगर बात करें इसके पिछले मॉडल की तो Lava Bold 5G में 6.67 इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले था, जो 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता था। उम्मीद है कि Lava Bold 2 5G में भी इसी तरह की प्रीमियम डिस्प्ले मिलेगी। प्रोसेसर के तौर पर Lava Bold 5G में MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल हुआ था। लेकिन बताया जा रहा है कि नया Lava Bold 2 5G भी इसी प्रोसेसर या इससे बढ़िया प्रोसेसर के साथ आएगा।
बैटरी और कैमरा फीचर्स
अगर पिछले मॉडल को देखा जाए तो इसमें कंपनी ने 5,000 mAh की बैटरी दी थी और यह 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता था। उम्मीद है कि Lava Bold 2 5G इससे बड़ी या कम से कम इतनी ही बड़ी बैटरी मिल सकती है।
बात करें कैमरे की तो Lava Bold 5G में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया था। Lava Bold 2 5G में भी डुअल रियर कैमरा के साथ नए AI-सपोर्ट फीचर्स और बेहतर इमेज क्वालिटी दी जा सकती है। इसके कैमरा फीचर्स फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग दोनों के लिए बेहतरीन होंगे।

Lava Bold 2 5G की लॉन्च डेट और प्राइस अपडेट
Lava ने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपनी अलग ही जगह बना ली है। नए Lava Bold 2 5G और Yuva Smart 2 जैसी लॉन्चिंग से कंपनी और मजबूत होती नज़र आ रही है। इस बार Lava का ध्यान प्रीमियम और बजट दोनों सेगमेंट में हैं।
फिलहाल कंपनी ने Lava Bold 2 5G की लॉन्च डेट अभी ऑफिशियल रूप से नहीं बताई है। लेकिन Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट और टीजर की वजह से टेक मीडिया में उम्मीद लगाई जा रही है कि ये फोन आने वाले कुछ हफ्तों में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को इससे जुड़े अपडेट पाते रहने के लिए कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ध्यान देना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Infinix Note 60 Ultra की धमाकेदार एंट्री, MWC में पेश हुआ प्रीमियम स्मार्टफोन
- Tecno Pop X लॉन्च: बजट फोन में मिला Walkie-Talkie Calling फीचर, बिना नेटवर्क भी कर सकेंगे कॉल
- Motorola Edge 60 Fusion हुआ सस्ता, अब कम कीमत में मिलेगा पॉपुलर 5G स्मार्टफोन






















