Honor X80i जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, लिस्टिंग से सामने आई फोन की अहम डिटेल

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

एक मशहूर स्मार्टफोन कंपनी Honor जल्दी ही अपनी X-सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ने वाली है। हाल ही में Honor X80i को चीन के रेगुलेटर TENAA की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के बाद इस फोन के फीचर्स सामने आए हैं। इस लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि कंपनी जल्दी ही इसको भारतीय मार्केट में। लॉन्च करने वाली है।

6,800mAh बैटरी के साथ आ सकता है Honor X80i

लीक्स में बताया जा रहा है कि Honor X80i को कंपनी 6,800mAh की रेटेड बैटरी के साथ पेश कर सकती है। हो सकता है कि कंपनी इसे मार्केट में 7,000mAh बैटरी के तौर पर प्रमोट करे। इतनी बड़ी बैटरी के साथ कंपनी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है। आज कल यूजर्स बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन ज्यादा पसंद करते है। इसी को देखते हुए कंपनी इस फोन में बड़ी बैटरी देगी।

Honor X80i

डिस्प्ले से मिल सकता है शानदार विजुअल एक्सपीरियंस

TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक Honor X80i में 6.6 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। OLED स्क्रीन होने की वजह से इस फोन में बेहतर कलर और शानदार ब्राइटनेस देखी जा सकती है। इतनी बड़ी स्क्रीन होने की वजह से यह फोन एंटरटेनमेंट के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन सकता है। आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां OLED डिस्प्ले पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं क्योंकि यह स्क्रीन क्वालिटी के मामले में काफी बेहतर मानी जाती है।

इसी वजह से Honor भी अपने इस नए स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले देने की तैयारी कर रही है। परफॉर्मेंस के मामले में Honor X80i को मजबूत करने के लिए इसमें 2.6GHz स्पीड वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस प्रोसेसर की मदद से फोन को अच्छा और स्मूद परफॉर्मेंस मिल सकता है।

कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है यह स्मार्टफोन

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को कई अलग-अलग RAM और स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है। इसमें 6GB, 8GB, 12GB और 16GB RAM जैसे ऑप्शन देखे जा सकते हैं। वहीं स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के। ऑप्शंस इसमें मिल सकते है। इतने ज्यादा वेरिएंट होने से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से फोन खरीद पाएंगे।

कैमरे की बात करें तो Honor X80i इस मामले में एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है क्योंकि रिपोर्ट्स का कहना कि कंपनी इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देगी जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यह कैमरा अच्छी क्वालिटी की फोटो क्लिक कर सकता है। वहीं फ्रंट के रूप में इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Honor X80i

पिछले मॉडल Honor X70i की जगह ले सकता है नया फोन

बताया जा रहा है कि Honor X80i, पिछले साल लॉन्च हुए Honor X70i की जगह ले सकता है। इससे पहले लॉन्च हुए फोन में कंपनी ने 6.7 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया था और इसमें MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा उस फोन में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 6,000mAh की बैटरी दी गई थी।

अगर देखा जाए तो कुछ मामलों में ये नया फोन पहले वाले से ज्यादा बेहतर है। बस अब देखना ये है कि इस फोन को कम्पनी मिड रेंज में पेश करेगी या प्रीमियम सेगमेंट में उतारे गई। इसकी कीमत और बाकी फीचर्स का खुलासा तो इसके लॉन्च के बाद ही होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You