अगर बैंकिंग सेक्टर से जुड़ी नौकरी ढूंढ रहे हैं तो Central Bank of India Specialist Officer Recruitment 2026 जारी है। आपको यह एक अच्छा मौका दे रहा है। यह भर्ती 275 Specialist Officer पदों के लिए निकाली गई है। यानी योग्य उम्मीदवारों को इन पोस्ट्स पर चुना जाएगा। यह भर्ती कई स्ट्रीम्स के लिए है जिसमें Risk Management, IT और Taxation जैसी स्ट्रीम्स शामिल हैं। जो लोग इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 23 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं क्योंकि यही आवेदन करने की आखिरी तिथि है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए वह लोग आवेदन कर सकते हैं जो इसकी तय की गई योग्यताओं को पास करेंगे। IT स्ट्रीम्स के लिए B.E / B.Tech (CS/IT/ECE/Electronics) या MCA की डिग्री जरूरी है। Risk Management में संबंधित डिग्री और Taxation स्ट्रीम में CA या Taxation में पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है। उम्र सीमा Scale के अनुसार तय होगी। यानी Scale I के लिए अधिकतम उम्र 30 साल, Scale II/III के लिए 35 साल और Scale IV के लिए 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (SC/ST, OBC और PwBD) को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।

Central Bank of India Specialist Officer 2026 पद और सैलरी
इस भर्ती में कुल 275 पोस्ट्स अलग-अलग IT, Risk और Taxation स्ट्रीम्स में हैं। इसमें Software Developer, Mobile Developer, Database Administrator, Cloud Manager, Information Security और Network Administrator जैसी प्रमुख पोस्ट्स शामिल हैं। इन पोस्ट्स के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसकी ज्यादा डिटेल आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी।
सैलरी की बात करें तो Scale IV के पदों का वेतन ₹1,02,300–1,20,940 होगा, जबकि Scale I का वेतन ₹48,480–85,920 तक है। यह वेतन पैकेज अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों के लिए काफी अच्छा है।
सलेक्शन प्रोसेस
Central Bank of India Specialist Officer 2026 की चयन प्रक्रिया दो भागों में है। सबसे पहले उम्मीदवार को एक लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें कुल 75 प्रश्न होंगे और कुल 100 मार्क्स के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके बाद जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास करेगा वही इस भर्ती का योग्य उम्मीदवार माना जाएगा।
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार होगा। सामान्य / OBC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों को ₹850 और SC / ST / PwBD तथा महिला उम्मीदवारों को केवल ₹175 का Intimation Charges देना होगा। शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करना होगा, जिसके लिए आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 है। परीक्षा और इंटरव्यू अप्रैल 2026 में होने की उम्मीद है। अगर आप इस भर्ती की सभी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो यह आपके करियर का एक सुनहरा मौका है। इसे हाथ से न जाने दें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Honor X80i जल्द भारत में हो सकता है लॉन्च, लिस्टिंग से सामने आई फोन की अहम डिटेल
- बैंकिंग सेक्टर में करियर का मौका! IDBI Bank ने Assistant Manager के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
- JKSSB में 390 पदों पर निकली बंपर भर्ती, Stock Assistant सहित कई पोस्ट शामिल























