इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में जिस तेजी से Under Budget Smartphone बढ़ रहे हैं, उसी ओर बढ़ते हुए Oppo ने अपने मशहूर स्मार्टफोन Oppo K14x 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को लो-बजट सेगमेंट को टारगेट करते हुए लॉन्च किया है, जिससे कम कीमत में लोगों को 5G connectivity, बड़ी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलेंगे।
कम कीमत में बड़ा अपग्रेड
Oppo ने भारत में Oppo K14x 5G new storage variant को लॉन्च करते हुए कम बजट वाले यूजर्स को एक और ऑप्शन दिया है। अगर आप स्टूडेंट हैं या आपका बजट कम है, तो आप इस फोन को खरीद सकते हैं। यह नई टेक्नोलॉजी पर आधारित स्मार्टफोन है, जिसमें 5G support मिलता है। Oppo की K-Series को बड़ी बैटरी और स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है और यह नया मॉडल भी उसी दिशा में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

कीमत की बात करें तो Oppo K14x 5G price in India काफी अट्रैक्टिव रखा गया है। कंपनी ने इसके 4GB RAM + 64GB storage वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रखी है, जो काफी सही कीमत मानी जा रही है। आप इसे एक budget 5G smartphone की कैटेगरी में रख सकते हैं।
बात करें कि आप इसे कहां से खरीद सकते हैं, तो यह Flipkart और OPPO India के ऑफिशियल स्टोर से खरीदा जा सकता है, जहां ग्राहकों को इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसी के साथ इसके लिए 3 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया गया है, जिससे इस फोन को खरीदना और भी अच्छा विकल्प बन जाता है।
बड़ी 6500mAh बैटरी
Oppo K14x 5G की बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल है, क्योंकि कंपनी ने इसमें 6500mAh battery दी है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत कम देखने को मिलती है। अगर चार्जिंग सपोर्ट की बात करें, तो इसमें अच्छा fast charging support मिलता है। इसके साथ कंपनी ने 45W SuperVOOC fast charging सपोर्ट दिया है, जिससे फोन कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस के लिए Oppo ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 chipset दिया है। यह प्रोसेसर 5G network support के साथ आता है। इस फोन को नए Android सिस्टम पर बेस्ड तैयार किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित है और ColorOS 16 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नई टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलता है। डिस्प्ले के लिए इसमें 6.75-inch HD+ display दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल है। फोन में 120Hz refresh rate मिलता है, जिससे स्क्रीन स्क्रॉलिंग काफी स्मूद लगती है।
50MP कैमरा से मिलेगी क्लियर फोटोग्राफी
कैमरे के मामले में भी यह काफी अच्छा फोन साबित हो रहा है। Oppo K14x 5G में 50MP primary camera दिया गया है, जो बेहतर अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 2MP portrait camera भी दिया गया है, जिससे बैकग्राउंड ब्लर फोटो ली जा सकती हैं। सेल्फी की बात करें तो इसमें 5MP front camera मौजूद है, जो नॉर्मल फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक माना जा सकता है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में कुछ AI camera features भी दिए गए हैं, जिससे फोटो में कलर और डिटेल बेहतर दिखाई देती है।

अगर फोन के स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB और 6GB LPDDR4X RAM ऑप्शंस दिए गए हैं, जिन्हें virtual RAM expansion के जरिए 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 128GB UFS 2.2 storage दी गई है, जिसे microSD card की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। अगर वजन की बात करें तो इसका वजन करीब 212 ग्राम है।
इसका डिजाइन इसका काफी सिंपल है, लेकिन यह दिखने में काफी मॉडर्न है। इसी वजह से हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं। अगर आप भी एक सस्ता लेकिन नई टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Motorola Razr 70 को लेकर बड़ा अपडेट, सर्टिफिकेशन साइट पर दिखा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन
- Vivo V70 FE लॉन्च होते ही ट्रेंड में, जानें इस फोन में क्या है सबसे खास
- Realme Note 80 की ग्लोबल एंट्री, 6300mAh बैटरी और नए फीचर्स के साथ बना बजट यूजर्स की पसंद






















