Redmi K90 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, गेमिंग लवर्स के लिए कंपनी का बड़ा सरप्राइज

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

स्मार्टफोन मार्केट में गेमिंग फोन्स की मांग बहुत तेजी से बढ़ती हुई नजर आ रही है। इसी ओर बढ़ते हुए Redmi कंपनी भी इस सेगमेंट में एक तगड़ा फोन लेकर आ रही है। Redmi K90 Ultra के नाम से एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो खास तौर पर गेमर्स के लिए बनाया गया है। कुछ लीक हुई खबरों में बताया जा रहा है कि यह एक शानदार गेमिंग स्मार्टफोन होगा, जिससे गेमिंग यूजर्स को एक बेहतरीन और नया ऑप्शन मिलेगा।

165FPS गेमिंग का सपोर्ट

लीक्स के अनुसार Redmi K90 Ultra gaming features काफी पॉप्युलर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स का कहना है कि स्मार्टफोन कुछ गेम्स में 165 fps तक फ्रेम रेट दे सकता है। आजकल ज्यादातर फोन्स में 60Hz या 120Hz तक ही यह रेट देखा जाता है, लेकिन इस फोन में काफी ज्यादा है, जिस वजह से यह फोन थोड़ा खास हो सकता है।

Redmi K90 Ultra

इस फ्रेम रेट का मतलब है कि गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूथ परफॉर्म करती है और मूवमेंट बेहद नेचुरल होते हैं। खासकर शूटिंग और रेसिंग जैसे गेम्स को खेलना काफी आसान लगता है। इसके अलावा फोन में एक अलग डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप दिए जाने की बात भी सामने आई है, जिससे गेमिंग लवर्स को और अच्छा परफॉर्मेंस मिलेगा।

एक्टिव कूलिंग फैन

मोबाइल गेमिंग फोन में जो एक बड़ी प्रॉब्लम आती है, वह होता है फोन का गर्म होना। ज्यादा देर तक फोन चलाने पर वह हीट करने लगता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Redmi K90 Ultra में एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है। यह फीचर आमतौर पर गेमिंग स्मार्टफोन में अक्सर देखा जाता है, जिससे एक्टिव कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान प्रोसेसर की गर्मी को तेजी से बाहर निकालता है और फोन को लंबे टाइम तक इस्तेमाल किया जा सकता है बिना गर्म हुए।

प्रोसेसर से मिलेगी फ्लैगशिप पावर

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 processor मिल सकता है। यह चिपसेट हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। बताया जा रहा है कि पावरफुल प्रोसेसर के साथ फास्ट सॉफ्टवेयर भी दी जा सकती है, जिससे गेमिंग परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाएगा। गेमिंग के अलावा यह प्रोसेसर वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और AI से जुड़े ऐप्स के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

बैटरी की बात करें तो Redmi K90 Ultra में एक बड़ी बैटरी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इसमें 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है या इससे भी बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो इसे बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन में से एक बनाएगी। गेमिंग यूजर्स को अक्सर बैटरी बैकअप की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह फोन इस परेशानी का समाधान हो सकता है।

165Hz डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन की उम्मीद

डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। इतना हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन स्क्रॉलिंग के लिए काफी अच्छा होता है। बताया जा रहा है कि इस फोन में मेटल फ्रेम भी दिया जा सकता है, जिससे इसका डिजाइन काफी प्रीमियम लगेगा। बड़ी स्क्रीन होने की वजह से गेमिंग के दौरान विजुअल एक्सपीरियंस और भी अच्छा हो जाएगा।

Redmi K90 Ultra

Redmi K90 Ultra में custom tuned symmetrical dual speakers दिए जा सकते हैं। इससे गेमिंग और मूवी देखने के दौरान साउंड ज्यादा इमर्सिव महसूस होगा। इसके अलावा बड़ी वाइब्रेशन मोटर मिलने की बात कही जा रही है, जिससे गेमिंग के दौरान हैप्टिक फीडबैक ज्यादा रियलिस्टिक लगेगा। यह फीचर शूटिंग गेम्स में खास एक्सपीरियंस दे सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन

रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K90 Ultra को अगले महीने पेश किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे चीन में ही लॉन्च किया जाएगा, लेकिन कंपनी ने अभी इस बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। लगातार सामने आने वाली लीक रिपोर्ट्स के हिसाब से इसे जल्दी ही पेश किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह RedMagic 11 Pro जैसे गेमिंग स्मार्टफोन को टक्कर देगा, जो पहले से ही हाई परफॉर्मेंस गेमिंग फोन के रूप में मार्केट में मशहूर है। देखना यह है कि कंपनी इसे कितनी कीमत पर और किन फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You