Vivo Y51 Pro 5G ने मिड-रेंज में मारी एंट्री, कम कीमत में मिल रहा है ये प्रीमियम लुक वाला फोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Vivo कंपनी मिड रेंज सेगमेंट में अपना नया Vivo Y51 Pro 5G को लॉन्च कर चुकी है। कंपनी ने इस फोन को प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया है। बताया जा रहा है कि इस फोन को कंपनी मिड रेंज कीमत में हाई परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ पेश कर रही है। इस फोन को लॉन्च किया जा चुका है और अब इसकी बिक्री भी शुरू हो चुकी है।

Vivo Y51 Pro 5G की कीमत

Vivo Y51 Pro 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट की कीमत ₹24,999 रखी गई है, जबकि 8GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है।

यह स्मार्टफोन 11 मार्च 2026 से Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है। क्योंकि इस फोन पर ऑफर दिया जा रहा है, जिसकी वजह से ग्राहकों को 16 मार्च तक ₹2,500 तक का कैशबैक और 10 महीने तक का Zero Down Payment का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।

Vivo Y51 Pro 5G

7200mAh बैटरी के साथ बैकअप

बताया जा रहा है कि Vivo Y51 Pro 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिस वजह से इसे अच्छा बैकअप मिलता है। अगर इसकी चार्जिंग सपोर्ट की बात की जाए तो इसमें 44W Flash Charge Fast Charging सपोर्ट दिया गया है। इसकी वजह से बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसमें Festive Red और Noble Gold कलर ऑप्शन दिया गया है।

बात करें डिस्प्ले क्वालिटी की तो यह फोन 6.75-inch LCD Display के साथ मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल है। फोन 120Hz Refresh Rate और 1250 nits High Brightness सपोर्ट करता है। इस फोन की स्क्रीन TÜV Rheinland Low Blue Light Certified है, जिस वजह से यूजर्स की आंखों पर फोन की लाइट ज्यादा असर नहीं करती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

बात करें अगर परफॉर्मेंस की तो इसमें अच्छे परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 7360 Turbo Processor दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।

इसके अलावा इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 8GB Extended RAM फीचर मिलता है, जिससे कुल 16GB RAM जैसा एक्सपीरियंस मिलता है।स्टोरेज ऑप्शन के तौर पर इसमें 128GB और 256GB UFS 3.1 Storage के ऑप्शन दिए गए हैं।

Vivo Y51 Pro 5G

50MP कैमरा के साथ शानदार फोटोग्राफी

अगर बात की जाए फोटोग्राफी की तो इसमें हाई क्वालिटी के फोटो खींचने के लिए Vivo Y51 Pro 5G के रियर में 50MP HD Wide Angle Primary Camera दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने 2MP Secondary Camera भी शामिल किया है। इस सेटअप की वजह से अच्छी डिटेल के साथ क्लियर फोटो क्लिक की जा सकती है।फ्रंट में इसके 8MP Front Camera देखने के लिए मिलेगा, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए ठीक है।

अगर बात करें सेफ्टी की तो इसमें सेफ्टी के लिए IP68 और IP69 Rating दी गई है। इसके अलावा इसमें और भी नई टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए फीचर्स और AI Features शामिल किए गए हैं। अगर आप under 30000 smartphone तलाश कर रहे हैं तो यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You