JTA Exam 2025: RSMSSB ने जारी की एग्जाम डेट, उम्मीदवार जल्द करें फाइनल प्रिपरेशन

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

RSMSSB (राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड) द्वारा JTA (जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट) परीक्षा 2025 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह एग्जाम 18 जून 2025 को अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 2,200 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगीं। इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अब अपनी तैयारी को आखिरी रूप दे देना चाहिए। जिससे वह एग्जाम में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। एडमिट कार्ड तथा एग्जाम सेन्टर से जुड़ी हुई जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

भर्ती की प्रक्रिया:

RSMSSB जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन दो चरणों में पुरा किया जाएगा। प्रथम चरण में रिटन एग्जाम होगा, जिसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को शुरू में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती महात्मा गांधी नरेगा तथा ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से की जा रही है।

RSMSSB JTA Exam 2025

ज़रूरी योग्यताएं:

इस पद पर आवेदन करने के लिए इंटरेस्टेड कैंडीडेट्स के पास तय की गई योग्यताएं होनी ज़रूरी हैं। कैंडिडेट्स के पास कृषि इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई/बी.टेक डिग्री या डिप्लोमा होना ज़रूरी है। कैंडीडेट्स की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। राजस्थान के आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी।

कैंडिडेट्स को इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान एक्जाम फीस जमा करना ज़रूरी था। अलग-अलग वर्गों के लिए शुल्क अलग अलग रखा गया था, जिसमें सामान्य,ओबीसी (क्रीमी लेयर) को ₹600 का आवेदन शुल्क देना था और ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस तथा दिव्यांग के लिए आवेदन शुल्क ₹400 रखा गया था।

सैलरी तथा दूसरे फायदे:

जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट रिक्त पद पर नियुक्त कैंडिडेट्स को ₹16,900 प्रत्येक माह की सैलरी दी जाएगी। यह वेतन संविदा (Contract) पर बेस्ड होगा और बाद में सरकारी नियम अनुसार इसके में संशोधन किया जा सकता है। कैंडीडेट्स एग्जाम डेट से कुछ दिन पहले अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड डालना होगा और वो आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

RSMSSB JTA Exam 2025

निष्कर्ष:

राजस्थान जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती 2025 के लिए एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया गया है। जिससे कैंडिडेट्स को अब अपनी में तेज़ी लानी चाहिए। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए कैंडिडेट्स को सिलेबस के अनुसार रणनीति बनाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैंडीडेट्स RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नोटिफिकेशन चेक करते रहें।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें