SSC JE 2024: जूनियर इंजीनियर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1701 उम्मीदवार पहुंचे DV राउंड

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती 2024 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस भर्ती के माध्यम से इलेक्ट्रिकल, सिविल तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अलग-अलग खाली पदों पर नियुक्ति के लिए कैंडीडेट्स का चयन किया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद हैं। चुने जाने वाले कैंडिडेट्स को आखिरी चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

क्वालीफाई कैंडीडेट्स:

SSC द्वारा जारी मेरिट लिस्ट में कुल 701 कैंडीडेट्स द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए क्वालीफाई किया गया है। यह कैंडीडेट्स आगे की प्रक्रिया में शामिल होकर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए योग्य होंगे। यह रिजल्ट उन कैंडिडेट्स के लिए मायने रखता है, जो लंबे वक्त से इस भर्ती प्रक्रिया का इंतेजार कर रहे थे।

SSC JE Result 2024

कैसे चेक करें रिज़ल्ट: 

1. रिज़ल्ट चैक करने के लिए सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. उसके बाद होम पेज पर दिए गए “रिजल्ट” सेक्शन में जाएं।

3. अब “जूनियर इंजीनियर रिक्रूटमेंट 2025” के लिंक पर क्लिक कर दें।

4. इसके बाद पीडीएफ फॉर्मेट में खुलने वाली मेरिट लिस्ट को डाउनलोड कर लें तथा अपना रोल नंबर या नाम चेक करें।

5. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को फ्यूचर के लिए इस लिस्ट का प्रिंट आउट लेकर अपने सुरक्षित रख लेना चाहिए।

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया: 

चयन किए गए कैंडिडेट्स को SSC द्वारा तय किए गए स्थान और समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया मे भाग लेना होगा। इस प्रक्रिया में कैंडिडेट्स को अपना जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), अनुभव प्रमाण पत्र (अगर कोई हो) तथा अन्य ज़रूरी डॉक्यूमेंट देने होंगे। डॉक्यूमेंट की वेरिफिकेशन की जांच के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।

SSC JE Result 2024

कैंडिडेट्स के लिए ज़रूरी निर्देश: 

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित होने से पहले सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट की एक-एक फोटो कॉपी तथा असली प्रीतियां तैयार रखें। इसके अलावा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करना ज़रूरी होगा। कैंडीडेट्स को ये सलाह दी जाती है कि वेरिफिकेशन के लिए समय पर पहुंचे, जिससे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

निष्कर्ष: 

SSC JE भर्ती 2024 का फाइनल रिज़ल्ट घोषित होने के बाद अब कैंडिडेट्स को आखिरी चयन का इंतजार है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने वाले कैंडिडेट्स को अलग-अलग केंद्रीय विभागों तथा संगठनों में नियुक्त किया जाएगा।यह फाइनल परिणाम उन कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ी सफलता है, जिन्होंने लगन और मेहनत से परीक्षा की तैयारी की थी। जो कैंडीडेट्स इस बार चुने नहीं गए हैं, उन्हें निराश होने के बजाय आने वाले मौके की तैयारी में जुट जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें