Hair Mask: सर्दियों में बालों को रूखेपन से बचाने के लिए अपनाएं मलाई और शहद से बना ये हेयर मास्क

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Hair Mask: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा और बालों में रूखापन आने लगता है। ठंडे वातावरण की वजह से नमी कम होने लगती है। इस मौसम में गर्म पानी से बाल धोना बालों की नमी छीन लेता है। इन्हीं कारणों की वजह से बाल कमजोर और रूखे, बेजान हो जाते हैं। इस समस्या को घरेलू उपाय से ठीक किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे की मलाई और शहद से हेयर मास्क कैसे बनाएं और कैसे यह आपके रूखे और बेजान बालों की समस्या को दूर करता है।

मलाई और शहद के हेयर मास्क के फायदे:

मलाई में प्राकृतिक मॉश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो बालों को अंदर तक नमी प्रदान करते हैं। शहद बालों में नमी को बरकरार रखने में मददगार है। इनके नियमित इस्तेमाल से बाल रूखे और बेजान नहीं लगते।

शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिस कारण ये बालों के रोम रोम को पोषण देने में सक्षम है। शहद बालों को टूटने से रोकने में भी सहायक होता है। मलाई और शहद का ये हेयर मास्क बालों को मज़बूत और स्वस्थ बनाए खाने में हमारी मदद करता है।

शहद और मलाई से बने इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों की प्राकृतिक चमक को वापस लाया जा सकता है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों को सिल्की और स्मूथ बनाने में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें  Skin Care: हल्दी और शहद के स्क्रब से पाएं चमकदार और बेदाग त्वचा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

मलाई और शहद का ये हेयर मास्क स्कैल्प को गहराई तक पोषण देता है। बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या को दूर करने में भी सहायक होता है।

Cream Honey Hair Mask

ये हेयर मास्क हर प्रकार के बालों के लिए उपयुक्त होता है। बाल सीधे हों या घुंघराले, दोनों तरह के बालों के लिए यह फायदेमंद होता है। ये बालों को उनकी बनावट के अनुसार नमी और पोषण देता है।

मलाई और शहद से हेयर मास्क कैसे बनाएं? 

मलाई और शहद से हेयर मास्क बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ ऐसी सामग्रियों की आवश्यकता पड़ेगी जो आपको आसानी से घर में ही मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें  Detox Water, शरीर को स्वस्थ बनाने, इम्युनिटी बढ़ाने, चेहरे की चमक को बनाए रखने के लिए ज़रूर बनाएँ

1. इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले कटोरे में मलाई और शहद लें।

2. अब इन्हें अच्छी तरह से मिले यदि आपके बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं तो आप इसमें नारियल के तेल या आवाले का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और 30 से 45 मिनट तक के लिए बालों में लगा रहने दें।

4. इसके बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से और माइल्ड शैंपू के इस्तेमाल से धो लें।

निष्कर्ष:

सर्दियों में रूखे बेजान बालों को सुन्दर बनाने के किए मलाई और शहद का ये हेयर मास्क बहुत लाभदायक होता है। ये एक प्राकृतिक और प्रभावी हेयर मास्क है, जो किसी भी तरह से बालों के लिए हानिकारक नहीं होता। ये बालों को मुलायम, चमकदार, और मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन यदि आपको कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। अगर आप सर्दियों के मौसम में बालों को रूखा और बेजान होने से बचना चाहते हैं, तो आप इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें  Skin Tips: ऑयली त्वचा पर मुंहासों से जल्द छुटकारा पाने के लिए अपनाय ये घरेलू नुस्खा, देखे

इन्हें भी पढ़ें: