Nail Care: नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये आसान और असरदार घरेलू उपाय

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Nail Care: हाथों की सुंदरता में नाखूनों का एक अहम किरदार होता है अगर नाखून सुंदर और लंबे होंगे तो यह देखने में भी आकर्षक लगेंगे। ऐसे में हर लड़की की चाहत होती है कि उसके नाखून मजबूत रहे ताकि वह बार-बार टूटे ना और हाथों की सुंदरता भी बनी रहे। नाखूनों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। नाखुन कमजोर हों तो बार-बार टूटने लगते हैं। इसकी वजह से हाथों की सुंदरता भी कम हो जाती है।

इसलिए नाखुनों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। नाखुनों को मजबूत और हेल्दी बनाने के लिए आप घर पर भी कुछ उपाय अपना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने नाखूनों को स्वस्थ और मजबूत बना पाएंगे।

1. नारियल तेल: 

नारियल तेल में एंटीऑक्सी गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसका उपयोग हमारी स्किन और नाखून दोनों के लिए ही फायदेमंद है। आप नारियल के तेल को हल्का गुनगुना कर के रात को अपने नाखूनों पर लगाकर छोड़ सकते हैं। इससे आपके नाखूनों की लंबाई बढ़ेगी और वह मजबूत बनेंगे।

2. लहसुन:

लहसुन में सेलेनियम होता है जो नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए अच्छा पोषक तत्व है। आप इसका इस्तेमाल तेल, पेस्ट या मास्क के रूप में नाखूनों पर कर सकते हैं। यह आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में आपकी मदद करेगा।

Nail Care Tips

3. शहद:

शहद में नींबू का रस मिलाकर आप अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं। ये इंफेक्शन से नाखूनों को बचाए रखता है और क्यूटिकल्स को स्वस्थ और मुलायम बनाने में मदद करता है।

4. संतरे का रस:

संतरे का रस एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो नाखूनों को स्वस्थ रखने में सक्षम है। और यह इंफेक्शन से बचाने में भी सहायक होता है। इसके रस को अपने नाखूनों पर लगाए फिर कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह आपके नाखूनों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है।

5. जैतून का तेल:  

जैतून के तेल का इस्तेमाल नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ाने में सहायक होता है इसका नियमित उपयोग नाखूनों की ग्रोथ और चमक को बढ़ाने में मदद करता है।

निष्कर्ष:

इस तरह हम कुछ घरेलू नुस्खों का उपयोग के के अपने नाखूनों को स्वस्थ और सुंदर बना सकते हैं। आजकल मार्केट में बहुत ही महंगे महंगे नेल ट्रीटमेंट चल रहे हैं लेकिन वो पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। वो केमिकल युक्त प्रोडक्ट हमारे लिए हानिकारक भी हो सकते हैं। इसी लिए इन घरेलू उपाय और अपनी अच्छी डाइट को फॉलो कर के हम अपने नाखूनों को सुंदर स्वस्थ बना सकते हैं।

कुछ घरेलू नुस्खे हैं जिनका उपयोग कर कर आप अपने नाखूनों को स्वस्थ सुंदर बना सकते हैं आजकल मार्केट में बहुत ही महंगे नेल ट्रीटमेंट होते हैं जिनको हर व्यक्ति नहीं करवा सकता है। हमने आपको ऊपर कुछ असरदार और घरेलू उपाय है जिनको अपना कर आप अपने नाखूनों को सुंदर और मजबूत बना सकते हैं और यह उपाय हर व्यक्ति अपना सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें