Exercise Benefits: आज की तेज रफ्तार दुनिया में लोग काम, पढ़ाई और रोज की दौड़भाग में इतने व्यस्त हो चुके हैं कि उन्हें अपने शरीर के देखभाल करने के लिए वक्त ही नहीं मिल पाता है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि दिन में सिर्फ 20 से 30 मिनट एक्सरसाइज कर के न सिर्फ वह फिट रह सकते हैं बल्कि मानसिक तनाव से भी दूर रह सकते हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है आईए जानते हैं इस लेख में।
बहुत से एक्सपर्ट का मानना है कि जो लोग लगातार व्यायाम करते हैं उनकी उम्र लंबी होती है और उन्हें बीमारियों का खतरा भी कम होता है। हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बात सामने आई है कि व्यायाम करने से उम्र लंबी हो सकती है, मानसिक तनाव खत्म होता है और इंसान फिट रहता है जिससे उसके कार्य करने की क्षमता भी बढ़ जाती है।
1. दिल को मज़बूत बनाए
एक्सरसाइज करने से आपके दिल की मांसपेशियां मज़बूत बनती हैं और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप वॉकिंग, साइकिलिंग और जॉगिंग जैसी एक्सरसाइज से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसे खतरे को कम कर सकते हैं। बहुत बार डॉक्टर सलाह देते हैं कि हफ्ते में कम से कम 150 मिनट का हल्का-फुल्का कार्डियो आपके दिल को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है।
2. वजन कंट्रोल करने में मददगार
जिस तरह आजकल मोटापा लोगों में बढ़ता जा रहा है। यह एक बड़ी समस्या बन चुका है। Exercise Benefits में कैलोरी जलाना भी आता है और ये मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखती है। योग, जुंबा या जिम वर्कआउट से वजन घटाया जा सकता है और इसी के साथ शरीर को सही शेप भी दिया जा सकता है। इसकी खास बात यह है कि लगातार एक्सरसाइज से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है और ज़्यादा बढ़ने से रोका जा सकता है।
3. मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
तनाव, डिप्रेशन और परेशानी आज की एक काम समस्या है, जो हर व्यक्ति को परेशान करती है लेकिन अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर एंडोर्फिन नामक “हैप्पी हार्मोन” रिलीज़ करता है, जो मूड को बेहतर बनाता है। रोज सुबह की वह हल्की फुल्की स्ट्रेचिंग से दिनभर आपकोताजगी और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, जिससे आपका तनाव, डिप्रेशन जैसे समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं।
4. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए
जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे उसकी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों को मजबूत करने के लिए आप स्क्वैट्स, पुश-अप्स, वेट लिफ्टिंग जैसे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज़ कर सकते हैं। ये एक्सरसाइज हड्डियों की डेंसिटी और मसल स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद करती है। इसी के साथ ये ऑस्टियोपोरोसिस और जॉइंट पेन जैसी कई समस्याओं का हाल है।
5. नींद में सुधार
जो लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते या जिनकी नींद रात में बार-बार टूट जाती है। उनके लिए एक्सरसाइज एक बेहतरीन इलाज है। इसके आप सुबह या शाम को हल्की दौड़, योग या साइकिलिंग कर के गहरी नींद और सुकून भरी नींद प सकते है हालांकि सोने से ठीक पहले भारी वर्क आउट करने से बचना चाहिए।
6. इम्यून सिस्टम को मजबूत करे
आज के टाइम में मजबूत इम्यूनिटी सिस्टम होना बहुत जरूरी है। एक्सरसाइज इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत करने में भी आपकी मदद करती है। ये ब्लड फ्लो को बढ़ाती है और शरीर में ऑक्सीजन सही रखती है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इससे सर्दी जुकाम जैसी छोटी बीमारियों का खतरा तो पहले ही खत्म हो जाता है।
कैसे शुरू करें एक्सरसाइज़ का सफर
अगर आप लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं और अब शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरू में आपके छोटे-छोटे कदम उठाने चाहिए जैसे सुबह रोज 15 मिनट की वक्त से शुरुआत करें। अब धीरे-धीरे इस समय को बढ़ाएं हफ्ते में कम से कम 5 दिन एक्टिव जरूर रहे। पानी ज्यादा पिया करें और हेल्दी डाइट अपनाएं। अपनी पसंद की किसी भी एक्सरसाइज को चुने ताकि आप उसे लंबे समय तक जारी रख सकें। इसके बाद अपने लेवल को धीरे धीरे बढ़ाते रहें।
लगातार एक्सरसाइज करने से आपके शरीर को न सिर्फ बेहतर रूप मिलता है बल्कि दिमाग भी स्वस्थ रहता है। यह आपको बीमारियों से दूर करता है। आपको ऊर्जा से भरपूर बनता है। इसीलिए चाहे आपकी उम्र जो भी हो आप 20 साल की हो या 50 साल के आपको दिन में थोड़ा समय एक्सरसाइज के लिए जरुर निकालना चाहिए क्योंकि Exercise Benefits आपके जीवन को लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी दे सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Weight Loss Diet में चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स – कौन है ज्यादा फायदेमंद?
- Sun Tan Removal Tips: गर्मी में चेहरे का नेचुरल ग्लो लौटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका
- Skin Care Home Remedy: बिना खर्च इस नुस्खे से स्किन को बनाएं हेल्दी और ग्लोइंग