Hair Care Tips: केमिकल छोड़ें, मेंहदी के साथ इन चीजों को लगाएं और पाएं काले, मज़बूत और शाइनी बाल

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Hair Care Tips: सफेद बालों की समस्या आजकल बहुत आम है। हर उम्र के लोगों को सफेद बालों का सामना करना पड़ रहा हैं। मार्केट में बहुत से कलर्स होते जिनसे बालो को काला किया जाता है लेकिन बहुत टाइम तक केमिकल युक्त कलर का इस्तेमाल करना नुकसान भी दे सकता है। अगर आप अपने बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करना चाहते हैं तो मेंहदी में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर इस्तेमाल करें। ये तरीका सफेद बालों को काला करने में ज्यादा असरदार हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे की मेहंदी में कौन सी चीजों का इस्तेमाल करना अधिक प्रभावी होता है।

1. तेल का करें इस्तेमाल:

सरसों, नारियल, या फिर अरंडी के तेल को मेंहदी में मिलाकर लगाने से बालों को गहरा काला रंग मिलता है। सब से पहले आपको एक लोहे का बर्तन लेना है उसमें 50 ml तेल में 2 से 3 चम्मच महंदी पाउडर डालें और तब तक गर्म करें जब तक ये मिश्रण काला ना हो जाए। जब ये ठंडा हो जाए तब इसको कांच की शीशी में स्टोर करें। इस मिश्रण को नहाने से 4 घंटे पहले या रातभर बालों में लगाकर रखें। ये उपाय हफ्ते में 2 से 3 बार करें। इस से आपको प्राकृतिक काला रंग बालों में मिलेगा।

2. आंवले का पावडर:

आवंला बालों के लिए एक वरदान है। 1 या 2 चम्मच आवंला पावडर को 2 या 3 चम्मच महंदी के साथ मिलाएं। इसमें इतना ही पानी का इस्तेमाल करें कि बस एक पेस्ट बन जाय। तैयार पेस्ट को आप अपने बालों में 4 या 5 घंटे तक लगा सकते हैं। ये पेस्ट बालों को चमकदार बनाता है और बालों की सफेदी भी कम करता है।

3. कॉफी और इंडिगो का मिश्रण:

इंडिगो पाउडर और कॉफी दोनों ही बालों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ये बालों को गहरा काला और चमकदार बनाने में मदद करते है। 2 या 3 चम्मच मेहदी में सिर्फ 1 चम्मच इंडिगो पाउडर और 1 ही चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इसका पेस्ट गर्म पानी से तैयार करना है। आप इसे बालों पर 4 से 5 घंटे या इस से ज्यादा भी लगा सकते हैं। इस तरह बालों को प्राकृतिक काला रंग मिलता है।

Hair Care Tips

4. केले का इस्तेमाल: 

पका हुआ केला बालों को बहुत अच्छे से नॉरिश करता है। एक पका हुआ केला लेकर उसको मैश करें फिर इसमें 2 से 3 चम्मच मेंहदी पाउडर डालें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह बालों पर 15 मिनट तक लगाएं। 15 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इस पेस्ट से बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं।

5. अंडे और नींबू का मिश्रण:

अंडे प्रोटीन का बेहतरीन विकल्प है जबकि नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंडे का सफेद भाग और नींबू की दो तीन बूंद दोनों को मिला लें। अगर जरूरत हो तो सादा पानी भी मिला सकते हैं। इस मिश्रण को बालों में 4 से 5 घंटों के लिए लगाएं। इस से बाल मज़बूत और काले बनते हैं।

निष्कर्ष:

सफेद बालों को प्राकृतिक तरीके से काला बनाएं रखने के लिए अपनाए ये उपाय। आप मेंहदी में इनमे से किसी भी सामग्री को मिलाकर लगा सकते हैं। ये एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है। इन उपायों को नियमित रूप से इस्तेमाल करें। आपके बाल काले, मजबूत, सिल्की, शाइनी और खूबसूरत बन जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें