Hair Growth: हेयर फॉल को कहें अलविदा! सरसों का तेल और प्याज़ से बाल होंगे घने और मजबूत

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Hair Growth: बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है, जिस से पुरुष और महिलाएं दोनों ही परेशान रहते हैं। कई लोग महंगे और केमिकल से बने उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय सबसे ज्यादा सुरक्षित और सरदार माने जाते हैं। सरसों का तेल, प्याज और लौंग का मिश्रण बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में हमारी मदद करता है।

बालों के लिए सरसों का तेल, प्याज़ और लौंग के फायदे:

1. सरसों का तेल अपने पोषण तत्वों की वजह से बालों के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी माना जाता है। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड के साथ-साथ विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

2. प्याज में सल्फर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने और नए बाल उगाने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों की जड़े मजबूत होती हैं और बाल कम झड़ते हैं।

3. लौंग में पाया जाने वाला आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। यह बालों के ग्रोथ को तेज करता है और स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

Hair Growth Oil

4. प्याज और लौंग में पाए जाने वाले पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, जिससे वह टूटने से बचते हैं।

5. सरसों का तेल और लौंग स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे नए बाल उगाने में मदद मिलती है।

तेल तैयार करने का तरीका:

इस तेल को बनाने के लिए एक पेन में आधा कप सरसों का तेल लें और उसे हल्का गर्म करें। अब इसमें 5 से 6 लौंग डालें और कुछ सेकेंड तक भून लें। अब एक मध्यम आकार का प्याज़ लें। उसे बारीक काटकर तेल में डालें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक प्याज हल्का भूरा न हो जाए और तेल का रंग थोड़ा काला न हो जाए। इसे ठंडा होने दें और फिर से छानकर किसी बोतल में स्टोर कर लें।

तेल लगाने का सही तरीका:

इस तेल को स्कैल्प पर लगाते हुए हल्के हाथों से मसाज करें और कम से कम 1 घंटे के लिए लगा रहने दें। अच्छे रिजल्ट के लिए इसे रात भर लगा कर छोड़ सकते हैं। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। इस तेल को हफ्ते में दो से तीन बार अपनाने से बालों में सुधार देखा जा सकता है।

Hair Growth Oil

निष्कर्ष:

सरसों का तेल, प्याज़ और लौंग का मिश्रण एक नेचुरल और प्रभावी तरीका है, जो बालों को झड़ने से बचाने और उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करता है। इस नुस्खे को अपनाने से बाल मजबूत, घने और स्वस्थ बन सकते हैं। अगर आप भी बाल की समस्या से परेशान हैं तो इस घरेलू उपाय को जरूर आजमाएं।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें
Responsive Sticky Footer Ad (70px Height)