स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर से नए फोन की एंट्री होने वाली है। Vivo अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर चुका है, जिसे अभी इंडोनेशिया में पेश किया गया है। कंपनी ने इस V70 सीरीज का खास तीसरा मॉडल बताया है। इसमें कई फीचर्स ऐसे हैं, जो इसे इस सीरीज में स्पेशल बनाते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि इस सीरीज में Vivo क्या-क्या दे रहा है, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।
बड़ी स्क्रीन और रिफ्रेश रेट देगा शानदार एक्सपीरियंस
अगर बात करें कि Vivo ने V70 FE की डिस्प्ले क्वालिटी को प्रीमियम बनाने के लिए इसमें क्या दिया है, तो कंपनी ने इसमें 6.83 इंच का Q10+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1260 × 2800 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रोलिंग करना और गेम खेलना काफी आसान और स्मूथ हो जाता है।
अगर डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस की बात करें, तो यह 1900 निट्स तक को सपोर्ट करती है। इसका मतलब यह है कि अगर आप तेज रोशनी में भी फोन को चला रहे हैं, तो स्क्रीन सही चमकेगी। AMOLED डिस्प्ले होने की वजह से इसमें कलर भी ज्यादा ब्राइट और शार्प नजर आते हैं, जिससे ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस काफी बेहतर होता है।

200MP कैमरा के साथ शानदार फोटोग्राफी
अगर बात करें कि कैमरा सेक्शन की, तो Vivo V70 FE में कैमरे का खास ध्यान रखा गया है, जिसके लिए Vivo ने इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है। यह OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ आता है, ताकि फोटोग्राफी लेवल हाई हो सके। इसके साथ Vivo ने 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी शामिल किया है, जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू को सपोर्ट करता है। अगर बात करें सेल्फी सेक्शन की, तो फ्रंट में Vivo ने 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जिसकी वजह से वीडियो कॉलिंग करना या सेल्फी लेना क्लियर रहता है।
7000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग
बैटरी सेक्शन की बात करें, तो Vivo V70 FE में आपको एक बड़ी बैटरी देखने के लिए मिलती है। इसमें कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है, जिसे फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिला है। इस फोन को कंपनी ने 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जिसकी वजह से बैटरी को जल्दी चार्ज किया जा सकता है और लंबे समय तक उसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
परफॉर्मेंस को अच्छा करने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में काफी अच्छा प्रोसेसर दिया है। Vivo V70 FE में MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है, जिससे फोन की परफॉर्मेंस तेज और पावर एफिशिएंट रहती है।
इसके अलावा इस फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। ज्यादा RAM होने की वजह से फोन में मल्टीटास्किंग आसानी से की जा सकती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिससे यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है।

स्मार्टफोन को एक मजबूत और सुरक्षित फोन बनाने के लिए Vivo V70 FE को IP68 और IP69 रेटिंग मिली हुई है, जिसका मतलब है कि यह एक शानदार फोन होने के साथ-साथ काफी सुरक्षित फोन भी है। अगर इसके वजन की बात की जाए, तो यह लगभग 200 ग्राम के आसपास होगा। डिजाइन के मामले में भी यह काफी अच्छा नजर आता है।
यह फोन काफी स्लिम और स्टाइलिश है। इसका लुक मॉडर्न है और इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर और कई सेंसर भी दिए गए हैं, जिसकी वजह से कई नई टेक्नोलॉजी इस फोन में देखने के लिए मिलती हैं। कनेक्टिविटी की बात करें, तो Vivo V70 FE में 5G, 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
Vivo V70 FE की कीमत और वेरिएंट
कीमत की बात करें, तो कंपनी ने Vivo V70 FE Price को अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से रखा है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब IDR 64,99,000 यानी भारत के लगभग 35,000 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB + 256GB मॉडल की कीमत लगभग IDR 71,99,000, जो करीब 39,000 रुपये है।
इसके अलावा 8GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत करीब IDR 73,99,900 यानी लगभग 40,000 रुपये है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को Blue, Light Purple और Silver जैसे अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। फिलहाल यह फोन इंडोनेशिया में Vivo के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- iQOO 15R पर जबरदस्त ऑफर, Amazon सेल में ₹13,000 तक कम हुई कीमत
- Lenovo मार्केट में लाने वाला है नया बड़ा फोन, 7.5-इंच स्क्रीन के साथ मिलेंगे कई नए फीचर्स
- Poco C85x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, Flipkart पर फोन के लिए माइक्रोसाइट हुई लाइव





















