HPCL Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, इंजीनियरिंग से HR तक कई पदों पर होगी भर्ती

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

जो लोग सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए देश की तेल और गैस कंपनी Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने 2026 के लिए बड़ी संख्या में भर्ती निकाली है। HPCL Recruitment 2026 के तहत कुल 731 लोगों को नौकरी का मौका मिलेगा। कंपनी ने Freshers और Experienced दोनों उम्मीदवारों के आवेदन मांगे हैं।

अगर आप Engineering, Finance, HR, Safety, IT और दूसरे विभागों में नौकरी करना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर है। इसके लिए Diploma, Graduate, Engineer, Post Graduate जैसे डिग्रियों की मांग की गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

HPCL Recruitment 2026 का जो notification जारी हुआ है उसके हिसाब से इस भर्ती के तहत Junior Executive, Engineer, Officer, Senior Officer, Assistant Manager, Manager, Deputy General Manager और Senior Cyber Security Strategist & Advisor जैसे कई पद शामिल हैं।

इस तरह कुल मिलाकर 731 पदों को भरा जाएगा, जिसमें Freshers के लिए सबसे ज्यादा मौके हैं। इसके बाद जिनके पास Experience है वह भी आवेदन कर सकते हैं। कंपनी ने Permanent और Contract दोनों तरह के पद इस भर्ती में शामिल कर दिए हैं।

HPCL Recruitment 2026

क्या होगी शर्तें

अगर HPCL Recruitment 2026 eligibility की बात करें, यह शर्तें दो पदों के हिसाब से अलग-अलग तय की गई हैं। अगर आप Fresher उम्मीदवार के रूप में आवेदन करते हैं तो आपकी उम्र 25 से 27 साल होनी चाहिए। अगर Experienced पद के लिए आवेदन करते हैं तो ज्यादा उम्र 45 साल तक हो सकती है। इसके अलावा इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास Diploma, Graduation, B.E/B.Tech, MBA, MCA, CA, CMA या संबंधित विषयों में Post Graduation मांगा गया है।

इन डिग्रियों में उम्मीदवार अगर General category से है तो 60% अंक आने चाहिए और आरक्षित वर्ग से है तो 50% अंक होने जरूरी हैं, जबकि Experienced पद के लिए एक साल से लेकर 18 साल तक का Experience मांगा गया है। यह सभी नियम और शर्तें पदों के हिसाब से अलग-अलग हैं। अगर आप इसके बारे में ज्यादा detail से जानना चाहते हैं तो आपको official website पर जाकर official notification को जरूर पढ़ना चाहिए।

HPCL Salary 2026: कितना मिलेगा वेतन?

अगर salary की बात करें तो HPCL इस मामले में काफी बेहतर वेतन प्रदान करता है। Fresher post के लिए उम्मीदवार को ₹30,000 से ₹1,60,000 तक की प्रति माह salary मिलेगी। वहीं Experienced पदों के लिए salary ₹40,000 से ₹2,80,000 प्रति माह तक जा सकती है। सबसे खास Contract पद Senior Cyber Security Strategist & Advisor के लिए सालाना ₹50–60 लाख तक का package दिया जाएगा। यह salary structure HPCL को सबसे attractive सरकारी नौकरियों में से एक बनाता है।

HPCL Recruitment 2026

ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

HPCL Recruitment 2026 selection process कई भागों में पूरा किया जाएगा। इसमें सबसे पहले उम्मीदवार का Computer Based Test यानी CBT होगा। इसके बाद Group Task, Skill Test और Personal Interview होगा और सबसे आखिर में Medical Examination और Document Verification किया जाएगा। जो उम्मीदवार इन सभी चरणों को पास करेंगे वही चयन के लिए योग्य माने जाएंगे। अगर application fee की बात करें तो यह category के हिसाब से तय किया गया है।

अगर आप UR, OBC, EWS वर्ग से हैं तो आपको 1180 रुपए देने होंगे, जबकि अगर आप SC, ST, PwBD के उम्मीदवार हैं तो आपको fee में छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसकी आखिरी तिथि 25 March 2026 तय की गई है। अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको official website पर जाकर पहले notification को पढ़ना चाहिए, उसके बाद apply के link पर क्लिक करके this भर्ती के लिए आवेदन करना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You