Castor Oil For Hair: कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल बालों की देखभाल के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पुराने समय से ही इसका इस्तेमाल बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए किया जाता रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और कई तरह की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें विटामिन E, ओमेगा-6 फैटी एसिड और राइसिनोलिक एसिड पाया जाता है, ये सभी तत्व बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

Benefits of Castor Oil For Hair
- बालों की ग्रोथ तेज़ी से बढ़ाने में मदद करता हैं।
- बालों का झड़ना कम करता हैं।
- जड़ों को मजबूत बनाता हैं।
- रूसी (डैंड्रफ) को कम करता हैं।
- स्कैल्प को पोषण और नमी देता हैं।
- बालों को घना और मोटा बनाता हैं।
- बालों में प्राकृतिक चमक लाता हैं।
- दोमुंहे बालों की समस्या कम करता हैं।
- ड्राय और बेजान बालों को मुलायम बनाता हैं।
- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता हैं।
How to Use Castor Oil For Hair
1. Direct Application
- थोड़ा सा कैस्टर ऑयल लें
- हल्का गुनगुना कर लें
- बालों की जड़ों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें
- 1-2 घंटे या रातभर लगा रहने दें
- फिर शैम्पू से धो लें
2. Castor Oil with Coconut Oil
- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 2 चम्मच नारियल तेल
- दोनों को मिलाकर बालों में लगाएं
- 1 घंटे बाद धो लें
यह मिश्रण बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।
3. Castor Oil with Aloe Vera
- 1 चम्मच कैस्टर ऑयल
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- अच्छे से मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं
- 30-40 मिनट बाद धो लें
यह डैंड्रफ और ड्रायनेस कम करता है।

How Often to Use Castor Oil
- हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है
- ज्यादा इस्तेमाल करने से बाल चिपचिपे हो सकते हैं
Precautions While Using Castor Oil
- हमेशा कम मात्रा में ही उपयोग करें।
- सीधे ज्यादा मात्रा में लगाने से बाल भारी लग सकते हैं।
- अगर स्किन सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट करें।
- आंखों में जाने से बचाएँ।
यह भी देखें:-
- DIY Orange Face Mask: घर पर बनाएँ संतरे का फेस मास्क और पाएं निखरी त्वचा
Curry Leaves For Hair: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए करी पत्ते का उपयोग






















