भारत में गोल्ड को इन्वेस्ट के तौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इंडिया में गोल्ड गहनों और दूसरे तरीकों से खरीदा जाता है। यही वजह है कि आम जनता से लेकर बड़े बड़े इन्वेस्टर्स तक रोज Gold Price Today सर्च करते हैं। अगर आप भी Indian Gold Market का गोल्ड प्राइस जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम आज के दिन Gold Price के बारे में बात करेंगे।
आज भारत में सोने की कीमतों का हाल
आज भारत के सर्राफा बाजार में Gold Rate में कमी देखी गई है। पिछले कई दिनों से तो गोल्ड प्राइस में थोड़ी बहुत तेजी देखी गई थी लेकिन आज ये तेजी थमी है और प्राइस गिरते हुए दिखाई दिए हैं। आज की इस गिरावट के बाद जो नए दाम सामने आए हैं वो हमने नीचे कैरेट के साथ लिखें हैं।
24 कैरेट सोने की आज की कीमत
1 ग्राम – ₹15,840
8 ग्राम – ₹1,26,720
10 ग्राम – ₹1,58,400
100 ग्राम – ₹15,84,000

22 कैरेट सोने के ताजा भाव
1 ग्राम – ₹14,520
8 ग्राम – ₹1,16,160
10 ग्राम – ₹1,45,200
100 ग्राम – ₹14,52,000
18 कैरेट सोने की कीमत आज
1 ग्राम – ₹11,880
8 ग्राम – ₹95,040
10 ग्राम – ₹1,18,800
100 ग्राम – ₹11,88,000
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें
आज देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दामों में मामूली सा फर्क देखने को मिला है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹15,928 और 22 कैरेट ₹14,600 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹15,840 और 22 कैरेट ₹14,520 प्रति ग्राम पर कारोबार करता नजर आया।
वहीं बात करें दिल्ली की तो आज दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹15,855 और 22 कैरेट ₹14,535 प्रति ग्राम रहा। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹15,845 और 22 कैरेट सोना ₹14,525 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। यह थोड़ा बहुत फर्क सिर्फ टैक्स और मांग की वजह से होता है।
फरवरी 2026 में सोने की चाल
अगर बीते 10 दिनों की बात करें तो सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 3 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोना ₹15,393 था, जो 4 फरवरी को बढ़कर ₹15,944 पर पहुंच गया। इसके बाद 5 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। 11 फरवरी को कीमतें फिर बढ़ीं, लेकिन 12 फरवरी को दोबारा गिरावट दर्ज की गई।

फरवरी 2026 की शुरुआत में सोने की कीमतें काफी ऊंची थीं। 1 फरवरी को 24 कैरेट सोना ₹16,058 और 22 कैरेट ₹14,720 पर था। वहीं 2 फरवरी को यह गिरकर सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। अब 12 फरवरी तक आते-आते कीमतों में करीब 1.36% की गिरावट दर्ज की गई है। इस महीने अब तक Gold Price में गिरावट देखी गई है।अगर आप Gold Investor हैं तो Gold Price पर नज़र रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। गिरती कीमतों में निवेश करना सबसे अच्छा माना जाता है। इस हिसाब से आज की कीमतें काफी अच्छी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme Narzo 90x 5G का नया रंग हुआ लॉन्च, Valentine Day से शुरू होगी बिक्री
- NTPC EET Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा, GATE स्कोर से मिलेगी सरकारी जॉब
- JEE Mains Result 2026 Out Soon: जानें रिजल्ट डेट, चेक करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया






















