नौकरी की खोज करने वाले लोगों के लिए IOCL ने Mathura Refinery, Uttar Pradesh के लिए Apprentice Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती 100 से ज्यादा लोगों को नौकरी का मौका देती है। अगर आप इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो आपको वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आपके पास ITI, Diploma, B.Sc, B.Com जैसी कोई डिग्री है, तो आप इस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ट्रेड वाइस वेकेंसी डिटेल
Apprentice Recruitment 2026 के तहत कुल 108 Apprenticeship Seats अलग अलग ट्रेड में बांटी गई हैं। जिसमें से प्रमुख है:
Trade Apprentice (Fitter – Mechanical) – 19 पोस्ट
Trade Apprentice (Boiler – Mechanical) – 22 पोस्ट
Technician Apprentice (Mechanical) – 23 पोस्ट
Technician Apprentice (Electrical) – 20 पोस्ट
Technician Apprentice (Instrumentation) – 23 पोस्ट
Trade Apprentice (Accountant) – 1 पोस्ट

कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए जो लोग आवेदन करेंगे उन्हें तय की गई योग्यताओं को पूरा करना होगा। ये योग्यता अलग अलग पद के हिसाब से अलग अलग है। जैसे Trade Apprentice (Fitter) के पद के लिए उम्मीदवार के पास 10th + ITI (Fitter) का 2 साल का कोर्स होना चाहिए। इसके अलावा Trade Apprentice (Boiler) के पास 3-year B.Sc (Maths, Physics, Chemistry या Industrial Chemistry) की डिग्री होनी चाहिए।
Technician Apprentices पद के लिए उम्मीदवार के पास 3-year Diploma Mechanical / Electrical / Instrumentation में होना चाहिए। जबकि Trade Apprentice (Accountant) के लिए उम्मीदवार 3-year B.Com पास होना चाहिए। सभी उम्मीदवार कम से कम 50% aggregate marks से पास होने चाहिए।
उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको ज्यादा उम्र सीमा में छूट मिलेगी। उम्मीदवारों के age proof के लिए Class X (10वीं) का मार्कशीट/Certificate ही मान्य होगा।
कैसे चुने जाएंगे उम्मीदवार?
Apprentice Recruitment 2026 की सबसे अच्छी बात यह की है इसके लिए उम्मीदवार को कोई लिखित एग्जाम नहीं देना होगा। उम्मीदवारों को उनकी Qualification के आधार पर मेरिट के हिसाब से चुना जाएगा। मेरिट में चुने गए उम्मीदवारों को बाद में Document Verification के लिए बुलाया जाएगा, जहां सभी असली डॉक्यूमेंट्स की जांच होगी। इसके अलावा Apprenticeship के दौरान उम्मीदवारों को Stipend Apprentices Act 1961/1973 और IOCL की गाइडलाइन के हिसाब से दिया जाएगा।

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो 20 फरवरी 2026 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि 20 फरवरी के बाद होने वाले आवेदन को कबूल नहीं किया जाएगा। लेकिन आवेदन करने वाले आवेदन करने से पहल ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें:
- HSSC Forest Guard Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 779 वैकेंसी पर आवेदन का मौका
- SAIL MT Admit Card 2026 Released: यहाँ से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
- OAV Entrance Result 2026: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड






















