Nariyal Ke Laddu: यह एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो लगभग हर त्योहार और खास मौके पर बनाई जाती है, इनका स्वाद मीठा, खुशबूदार और बेहद लाजवाब होता है। खास बात यह है कि ये बहुत कम सामग्री में और कम समय में तैयार हो जाते हैं। चाहे दिवाली हो, रक्षाबंधन, जन्मदिन या कोई पूजा का अवसर – नारियल के लड्डू हर मौके को खास बना देते हैं।

Nariyal Ke Laddu बनाने की सामग्री
- 2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल (सूखा या ताजा)
- 1 कप कंडेंस्ड मिल्क या ¾ कप चीनी
- ½ कप दूध (अगर चीनी का उपयोग कर रहे हैं)
- 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
- 1 चम्मच घी
- सजाने के लिए थोड़ा सूखा नारियल
बनाने की विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही को गैस पर रखें और उसमें 1 चम्मच घी डालें।
- जब घी हल्का गरम हो जाए, तब उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
- नारियल को 2–3 मिनट तक धीमी आंच पर हल्का सा भून लें। ध्यान रखें कि नारियल का रंग ज्यादा न बदले।
- अगर आप कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग कर रहे हैं तो उसे नारियल में डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाएँ।
- अगर आप चीनी और दूध का उपयोग कर रहे हैं, तो नारियल में दूध और चीनी डालें।
- मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे।
- अब इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं।
- गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

लड्डू कैसे बनाएं
- जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए, तब अपने हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं।
- थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल आकार के लड्डू बना लें।
- अगर चाहें तो लड्डू को सूखे नारियल में लपेट सकते हैं, इससे उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
जरूरी टिप्स
- मिश्रण बहुत ज्यादा सूखा नहीं होना चाहिए, वरना लड्डू नहीं बनेंगे।
- बहुत ज्यादा गीला भी न रखें, नहीं तो लड्डू का आकार बिगड़ सकता है।
- ताजे नारियल से लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं।
- इन्हें एयरटाइट डिब्बे में रखकर 4–5 दिन तक सुरक्षित रखा जा सकता है।
यह भी देखें:-
- Gujiya Recipe: घर की बनी गुजिया से बढ़ाएँ त्योहार की मिठास
Masala Makhana Recipe: चटपटा मसाला मखाना बनाने की सीक्रेट टिप्स






















