Vivo X300 FE लॉन्च, नई टेक्नोलॉजी और फ्लैगशिप चिपसेट के साथ पेश हुआ स्मार्टफोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Vivo ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X300 FE लॉन्च कर दिया है। इस फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप प्रोसेसर और प्रीमियम कैमरा सेटअप भी दिया है। जिससे इसकी मांग तेजी से मार्केट में बढ़ रही है। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि ये स्मार्टफोन पिछले साल चीन में लॉन्च होने वाले Vivo S50 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने नई टेक्नोलॉजी के बेस्ड पर लॉन्च किया है। आइए देखते हैं इस फोन में क्या क्या मिलता है?

कितनी है कीमत?

अगर बात करें Vivo X300 FE की कीमत की तो फिलहाल इसे रूस में लॉन्च किया गया है। जहां इसके 12GB RAM + 256GB storage वेरिएंट की कीमत लगभग 60,124 रूबल यानी करीब ₹71,200 इंडिया के रखी गई है। वहीं 512GB storage वेरिएंट की कीमत 64,405 रूबल यानी लगभग ₹76,200 बताई गई है।

Vivo X300 FE

कलर्स ऑप्शन के लिए कंपनी ने इसमें Moonlight White, Cool Lilac और Graphite Black जैसे प्रीमियम कलर पेश किए है। इंडिया में इसके लॉन्च की अभी कोई खास खबर नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी एंट्री जल्दी ही भारत में होने वाली है।

Vivo X300 FE डिस्प्ले से परफॉर्मेंस तक

इस स्मार्टफोन में 6.31 inch LTPO AMOLED display दी गई है, जो Full HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है। इस स्क्रीन में 120Hz refresh rate और 5,000 nits तक की peak brightness दी गई है, जिससे यूजर्स को काफी अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। परफॉर्मेंस परफेक्ट बनाने के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 processor दिया गया है। इससे यूजर्स को हाई स्पीड और बेहतर मल्टीटास्किंग एक्सपीरियंस के साथ साथ नई टेक्नोलॉजी का साथ भी मिलता है। 

मिलेगा ट्रिपल कैमरा सेटअप

अच्छी फोटोग्राफी के लिए Vivo X300 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP primary camera f/1.57 aperture के साथ मिलता है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक करता है। इसके अलावा 8MP ultra-wide camera और 50MP telephoto camera दिया गया है, जिससे वाइड एंगल और ज़ूम शॉट्स आसानी से लिए जा सकते हैं। इस फोन के फ्रंट में 50MP front camera दिया गया है। ओवरऑल ये फोन कंटेंट क्रिएटर्स और फोटो लवर्स अच्छा ऑप्शन साबित होगा।

Vivo X300 FE

Vivo X300 FE बैटरी और चार्जिंग फीचर्स

बैटरी की बात करने तो इस स्मार्टफोन में 6,500mAh battery दी गई है, जिससे अच्छा बैकअप मिलता है। इसके साथ ही इसको 90W fast charging सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए Vivo X300 FE में 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS और BeiDou जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा फोन में accelerometer, ambient light sensor, e-compass और gyroscope जैसे जरूरी सेंसर भी शामिल हैं। ये सभी फीचर्स मिलकर फोन को आधुनिक और एडवांस स्मार्टफोन बनाते हैं। अब बस देखना ये है कि इसे इंडिया में कब तक और किस कीमत पर लॉन्च किया जाता है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You