Samsung Galaxy M17e लॉन्च डेट कन्फर्म, भारत में जल्द एंट्री करेगा नया बजट स्मार्टफोन

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

सैमसंग कंपनी जल्दी ही अपना नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy M17e लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन 17 मार्च 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। इस आने वाले फोन से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में हम इस आर्टिकल में बात करेंगे।

कितनी हो सकती है Samsung Galaxy M17e की कीमत

इसके लॉन्च से पहले बताया गया है कि Samsung Galaxy M17e price in India लगभग ₹13,999 से शुरू हो सकता है। यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली है। अगर यह खबर सही साबित होती है तो सैमसंग का नया स्मार्टफोन बजट सेगमेंट को टारगेट करते हुए लगभग ₹15,000 से कम कीमत में मिल सकता है, जो बजट यूजर्स के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनेगा।

Samsung Galaxy M17e

Samsung ने लॉन्च से पहले Samsung Galaxy M17e features से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर की है। कंपनी के हिसाब से इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस काफी बेहतर हो जाएगा। फोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन दिखाया जा सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर देगा तेज परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के लिए Samsung Galaxy M17e में MediaTek Dimensity 6300 processor दिया जाएगा। यह प्रोसेसर बजट 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है। इस फोन में आपको 6GB तक RAM और 128GB तक स्टोरेज के ऑप्शन देखने के लिए मिल सकते हैं। इन ऑप्शंस के हिसाब से इसकी कीमत थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है। इसके अलावा माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी दिया जाएगा, जिससे यूजर स्टोरेज को और बढ़ा सकते हैं। यह कॉम्बिनेशन खासकर सोशल मीडिया और डेली यूज करने वाले यूजर्स के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।

50MP कैमरा के साथ मिलेगा डुअल कैमरा सेटअप

बात करें फोटोग्राफी की तो Samsung Galaxy M17e का Camera Setup काफी अच्छा है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने के लिए मिलता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है। इस कैमरा सेटअप की वजह से अच्छी क्वालिटी की फोटो सोशल मीडिया के लिए क्लिक की जा सकती है। बात करें फ्रंट कैमरे की तो इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देखने के लिए मिलता है, जिससे आप अच्छी सेल्फी ले सकते हैं और वीडियो कॉलिंग का अनुभव भी बेहतर मिलेगा।

Samsung Galaxy M17e

6000mAh बैटरी के साथ अच्छा बैकअप

बताया जा रहा है कि गैलेक्सी M सीरीज की बड़ी पहचान में से एक इसकी बैटरी भी है और सैमसंग गैलेक्सी M17e में भी इसी चीज को आगे बढ़ाया गया है। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो काफी बड़ी बैटरी है और इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इससे आप कम समय में बैटरी को फुल चार्ज कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह फोन Android 16 आधारित One UI 8.0 पर चलेगा।

अच्छी सिक्योरिटी के लिए सैमसंग गैलेक्सी M17e में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा फोन को IP54 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। अगर आप ₹15,000 के अंदर budget 5G smartphone तलाश कर रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बाकी इसकी सही कीमत लॉन्च के बाद ही पता चलेगी, क्योंकि यह सिर्फ संभावित कीमत है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You