अगर आप गेमिंग के लिए के स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो Red Magic एक बार फिर से अपने नए फोन के साथ इंटरनेशनल मार्केट में आने वाला है। कंपनी जल्दी ही नया स्मार्टफोन Red Magic 11s Pro मार्केट में लॉन्च कर सकती है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की NBTC listing सामने आई है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं।
NBTC लिस्टिंग से लॉन्च के संकेत
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से, Red Magic 11s Pro NBTC listing थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन के डेटाबेस में देखी गई है। इस लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर NX809J बताया गया है, जो पहले Red Magic 11 Pro+ से जुड़ा हुआ था।
इसी लिस्टिंग की वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही इस स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी, हालांकि अभी कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।

Snapdragon 8 सीरीज प्रोसेसर से मिलेगा तगड़ा परफॉर्मेंस
अगर आप गेम खेलने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है क्योंकि रिपोर्ट का कहना है कि Red Magic 11s Pro features में Qualcomm की Snapdragon 8 series chipset दिया जा सकता है।
यह प्रोसेसर खासतौर पर हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है। ऐसे में PUBG, BGMI और Call of Duty जैसे भारी गेम्स को स्मूद तरीके से चलाने में यह फोन काफी मददगार साबित हो सकता है।
Red Magic 11 Pro से मिलते-जुलते हो सकते हैं फीचर्स
कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन काफी हद तक Red Magic 11 Pro specifications जैसा हो सकता है। यानी या तो कंपनी इसमें इसी जैसे कुछ फीचर्स देगी या उससे बेहतर फीचर्स देगी। अगर देखा जाए तो पिछले साल लॉन्च हुए Red Magic 11 Pro में 6.85 इंच का BOE X10 फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया था। इसके साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की ब्राइटनेस इसे गेमिंग के लिए शानदार बनाते हैं।
शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन
गेमिंग स्मार्टफोन की सबसे बड़ी पहचान उसकी डिस्प्ले होती है और इस मामले में Red Magic पीछे नहीं है। उम्मीद है कि Red Magic 11s Pro display भी काफी हाई रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस के साथ आएगा।
इसके अलावा Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन मिलने की संभावना है, जिससे फोन ज्यादा सुरक्षित रहेगा। डिजाइन के मामले में भी यह फोन काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक लुक के साथ आ सकता है।

गेमिंग के दौरान फोन का गर्म होना एक बड़ी समस्या होती है, लेकिन Red Magic इसे गंभीरता से लेता है। पिछले मॉडल में AquaCore Cooling system दिया गया था, जो फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
उम्मीद है कि Red Magic 11s Pro gaming smartphone में भी एडवांस कूलिंग सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा भी फोन में काफी अच्छे फीचर्स देखे जा सकते हैं, जैसे कि इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
इसके सही स्पेसिफिकेशन तो इसके लॉन्च के बाद ही सामने आएंगे, तो बस अब इंतजार करना है कि कंपनी कब इस फोन को मार्केट में पेश करती है और किन फीचर्स के साथ करती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Motorola Edge 70 Pro लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ होगा एंट्री
- Vivo T5x 5G पर भारी डिस्काउंट, ₹10,000 सस्ता हुआ 7200mAh बैटरी वाला दमदार स्मार्टफोन
- Royal Enfield Guerrilla 450: स्टाइल, पावर और रोडस्टर का नया एक्सपीरियंस






















