Winter Fruits: सर्दियों में इन फलों का सेवन नाश्ते में करें और पाएं प्राकृतिक चमक और बेहतर स्वास्थ्य

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Winter Fruits For Breakfast : सर्दियों का मौसम अपने साथ बहुत से स्वास्थ्य लाभ और चुनौतियां लाता है। सर्दियों के मौसम में अपने शरीर को सही पौषण देना और शरीर को गर्म रखना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। लेकिन सर्दियों में हम किन फलों का चयन करें जो हमारी सेहत के लिए अच्छे साबित हों। आज इसी सवाल का जवाब हम आपको इस लेख में देंगे।

फलों में पाय जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं, जिससे मौसमी बीमारी कम होती हैं। फलों में विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को लंबे समय तक ऊर्जायुक्त रखते हैं। आईए जानते हैं वह कौन से फल हैं जिनका सेवन हम सर्दियों में अपने नाश्ते में कर सकते हैं।

सेब (Apple)

सर्दियों में नाश्ते में सेब खाना बहुत ही अच्छा और फायदेमंद साबित होता है क्योंकि सेब में फाइबर, विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करती है। सेब खाने से हमारे शरीर की इम्युनिटी मजबूत होती है। सेब का इस्तेमाल आप ओटमील, दलिया, या सीधा फल के रूप में कर सकते हैं। सेब खाने से आपको बहुत देर तक भूख नहीं लगती है जिस कारण पेट भरा भरा रहता है।

पपीता (Papaya)

पपीता गर्मी हो या सर्दी हमेशा पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए बेहतर माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम कब्ज और एसिडिटी की समस्याओं को दूर करते हैं। पपीते को हम सीधा खा सकते हैं। पपीते को ठंडा कर के नहीं खाना चाहिए। सर्दियों में गुनगुना पपीता आपके पाचन को बेहतर बनाता है।

Winter Fruits For Breakfast

एवोकाडो (Avocado)

आप अपने नाश्ते को बहुत ज्यादा पोषण युक्त बनाने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन में ऐसे हेल्दी फैट्स होते जो हमारे शरीर को बहुत समय तक ऊर्जायुक्त रखते हैं। एवोकाडो का इस्तेमाल आप स्मूदी, सैंडविच, या सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। इसका स्वाद बहुत फीका होता है, हम इसका फायदा उठा के इसको बहुत प्रकार के व्यंजनों में शामिल कर सकते हैं।

केला (Bananas)

Winter Fruits For Breakfast: सर्दियों में आप केला भी खा सकते हैं। ये भी एक अच्छा फल है। इसमें पोटैशियम और फाइबर हमारे शरीर को ऊर्जा देने के साथ साथ पाचन सम्बन्धी समस्याओं को दूर करता है। यह कब्ज और अपच की समस्या के लिए भी फायदेमंद होता है। आप केले का इस्तेमाल ओटमील, स्मूदी, या सैंडविच में भी कर सकते हैं। इसकी मिठास इसको स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाती है।

अनार (Pomegranate)

अगर आप अपना नाश्ता हल्का और पोषण युक्त करना चाहते हैं, तो अनार सब से अच्छा विकल्प है। इस में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे हमारा शरीर डिटॉक्स होता है। इसको आप फलों की चाट, स्मूदी, या दलिया में मिलाकर खा सकते हैं। अनार खाने से आपकी इम्युनिटी बहुत मजबूत होती और शरीर में खून की कमी भी नहीं होती है।

लेकिन जरूरी बात ये है कि सुबह सुबह फलों का सेवन करते समय हमें कुछ बातों ख्याल रखना जरूरी है। अगर आपको पेट से जुड़ी कुछ परेशानी है तो आपको सुबह सुबह फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। खाली पेट फलों का सेवन कभी कभी सही नहीं होता है। फल ठंडे होने की वजह से पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज का मरीज है तो उसको खाली पेट कोई भी फल खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। सही फलों का चयन कर के आप अपनी डाइट को न केवल संतुलित बना सकते हैं बल्कि स्वादिष्ट और पौष्टिक भी बना सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें