Orange Seeds: संतरे के बीज खाने से सेहत को होगा जबरदस्त फायदा या नुकसान? पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Orange Seeds: संतरा एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, इसको हर उम्र के लोग बहुत पसंद करते हैं। इसमें विटामिन सी, मिनिरल्स, और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। संतरा हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन जब संतरे के बीज की बात आती है तो लोग इसको फेक देते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या संतरे के बीज खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए सही है या नहीं। आइए जानते हैं कि संतरे के बीज हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह?

क्या संतरे के बीज खाना सुरक्षित है?

संतरे के बीजों में कुछ जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें एंटी इन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मिलते हैं। ये शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाते हैं, सूजन कम करते हैं। हालांकि इन बीजों को लिमिट में ही खाना चाहिए। इसको ज़्यादा खाने से शरीर में टॉक्सिन बढ़ सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। संतरे के बस एक या दो बीज खाना ही बेहतर माना जाता है।

Orange Seeds

संतरे के बीज खाने के फायदे:

1. संतरे के बीजों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल से बचाने में मदद करता है। इससे उम्र बढने की प्रक्रिया धीमी होती है, त्वचा हेल्दी और चमकदार बनी रहती है। इसके अलावा यह शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भी मदद करता है।

2. जो व्यक्ति गठिया जैसी बीमारियों से परेशान है। उनके लिए संतरे का बीज बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि इनमें मौजूद एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है।

3. संतरे के बीजों में पाए जाने वाले एंटीमाइक्रोबीयल गुण हमें बैक्टीरिया और वायरस से बचाने में सहायता करता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सामान्य संक्रमण से बचाव होता है।

संतरे के बीज खाने के नुकसान:

1. संतरे के बीजों में एमिगडालिन नाम का तत्व पाया जाता है, जो शरीर में जाने के बाद साइनाइड में बदल सकता है। संतरे के बीज की ज्यादा मात्रा स्वास्थ्य के लिए सही नहीं, लेकिन कम मात्रा में कोई नुकसान नहीं होता है।

2. अगर आप संतरे के बीज को ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो इस से पेट में गैस, सूजन, और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। संतरे के बीज टाइट होते हैं, जिस से इन्हें पचाने में परेशानी होती है।

3. कुछ लोगों को संतरे के बीजों से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको संतरे के बीज खाने के बाद खुजली, सूजन या सांस लेने में दिक्कत होती है, तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें और इसके सेवन से बचें।

Orange Seeds

निष्कर्ष:

संतरे के बीजों में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज़्यादा संतरे के बीज खाने से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। अगर आप संतरे के बीज खाना चाहते हैं तो बस 1 या 2 बीज ही खाएं। अगर खाने के बाद कुछ भी परेशानी होती है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें