DIY Rice Water For Hair: लंबे, घने और चमकदार बालों का राज

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

DIY Rice Water For Hair: चावल धोने या भिगोने के बाद बचा हुआ पानी, जिसमें अमीनो एसिड, विटामिन B, विटामिन E, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाएँ जाते हैं, जो बालों को पोषण देने में मदद करते हैं। पुराने समय से एशियाई देशों में इसका इस्तेमाल बालों की मजबूती और चमक के लिए किया जाता रहा है।

बालों के लिए Rice Water के फ़ायदे

Rice Water बालों की जड़ों को मजबूत करता है और हेयर फॉल कम करने में सहायक होता है। यह बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है और रूखे, बेजान बालों में प्राकृतिक चमक लाता है। नियमित उपयोग से बाल मुलायम, स्मूद और मैनेजेबल बनते हैं। इसके अलावा यह डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को कम करने में भी मदद कर सकता है।

DIY Rice Water For Hair

DIY Rice Water For Hair बनाने का तरीका

Rice Water बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप कच्चे चावल लें और उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। अब चावलों को एक कटोरे में डालकर उसमें 2 से 3 कप पानी मिलाएं। 20–30 मिनट तक चावल को पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद पानी को छानकर अलग कर लें। यही आपका Rice Water है, जिसे आप बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Fermented Rice Water कैसे बनाएँ

अगर आप ज्यादा असरदार Rice Water चाहते हैं, तो भिगोए हुए Rice Water को 24 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर रख दें। हल्की खट्टी खुशबू आने पर यह Fermented Rice Water बन जाता है। इस्तेमाल से पहले इसे सामान्य पानी में थोड़ा पतला कर लें, ताकि स्कैल्प पर जलन न हो।

DIY Rice Water For Hair

Rice Water को बालों में लगाने का सही तरीका

सबसे पहले बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। अब Rice Water को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर अच्छे से लगाएं। 10–15 मिनट तक हल्की मसाज करें और छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से बाल धो लें। हफ्ते में 1–2 बार इसका इस्तेमाल करना पर्याप्त होता है।

किन बातों का रखें ध्यान

Rice Water को ज्यादा देर तक बालों में न छोड़ें, इससे बाल सख्त हो सकते हैं। अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बहुत अधिक मात्रा या रोजाना इस्तेमाल करने से बचें।

यह भी देखें:-

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You