₹1 लाख में घर ले जाएं Maruti Swift Automatic, जानें फुल EMI कैलकुलेशन और ऑफर डिटेल्स

Published on:

Follow Us

DailyNews24 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Maruti Suzuki Swift भारत के बाजार की लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक है। इसे कंपनी काफी लंबे समय से भारतीय बाजार में बेच रही है। अगर आप Maruti Suzuki Swift के ऑटोमेटिक वेरिएंट को खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप इसे ₹1 लाख डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। आइए इसकी EMI और कीमत के बारे में ज्यादा जानते हैं।

ऑन रोड कीमत और लागत का हिसाब

Maruti Suzuki Swift AMT दिल्ली में एक्स शोरूम लगभग ₹7.79 लाख की कीमत पर मिल रही है। इसी के साथ रजिस्ट्रेशन और आरटीओ चार्ज लगभग ₹55,000 के करीब देने होते हैं। अगर आप इंश्योरेंस करते हैं, तो उसकी लागत लगभग ₹29,000 आती है। इसके अलावा स्मार्ट कार्ड FASTag और अन्य जरूरी शुल्क के लिए लगभग ₹5,685 के करीब देने पड़ते हैं। इन सभी खर्चों को जोड़ने पर इसकी ऑन रोड कीमत लगभग ₹8.69 लाख तक जाती है, जिसे देकर आप कार अपने नाम करा सकते हैं।

Maruti Suzuki Swift AMT

कितनी देनी होगी EMI 

अगर आप इस कार को EMI पर खरीदते हैं तो आपको 9% ब्याज देना होगा। यह 7 साल तक आपको देना होगा जिस हिसाब से आपको हर महीने ₹12,241 रुपए चुकाने होंगे। इस समय में आपको कुल ब्याज के रूप में लगभग ₹2.67 लाख रुपए देना होंगे। यानी आपकी कार की कीमत ₹11.28 लाख तक जाएगी। बैंक आमतौर पर लोन को कार की एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर फाइनेंस करता है, इसलिए डाउन-पेमेंट कम होने पर EMI अपने आप बढ़ जाती है।

फीचर्स ऑफ़ मार्केट में मुकाबला

Maruti Suzuki Swift AMT शानदार डिजाइन और लुक की वजह से काफी लोकप्रिय है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। यह इंजन बेहतरीन परफॉर्मेंस और अच्छा माइलेज देता है। ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक के साथ ये शहर में ड्राइविंग को आसान बना देती है। सुरक्षा के लिए इसमें डुएल ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Swift AMT

दूसरी ओर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट भी दिया गया है जो ड्राइविंग के एक्सपीरियंस को बढ़िया बना देता हैभारतीय बाजार में ये Alto K10, S-Presso, Celerio और Wagon R जैसी कारों को टक्कर देती है।

अगर आप एक स्टाइलिश ऑटोमेटिक हैचबैक की तलाश में थे तो यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। ₹1 लाख डाउन पेमेंट के बाद आप ₹12,241 की मासिक EMI के साथ इसे अपने घर ला सकते हैं। हालांकि ब्याज, लोन समय और शहर के साथ बदल सकता है। इसलिए खरीदारी से पहले बैंक या डीलर से सटीक जानकारी जरूर लें।

इन्हें भी पढ़ें: